दिल्ली ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान के रक्षामंत्री का बड़बोला बयान — कहा, भारत से जंग के लिए तैयार

बी के झा

NSK

इस्लामाबाद/नई दिल्ली:, 13 नवंबर

दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान भारत से जंग के लिए पूरी तरह तैयार है।

आसिफ ने यह बयान एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर बातचीत के दौरान दिया। जब एंकर ने उनसे पूछा कि पाकिस्तान पहले से ही अफगानिस्तान और बलूचिस्तान में तनाव झेल रहा है, तो अब भारत के साथ बढ़ते विवाद से हालात कैसे संभाले जाएंगे?

इस पर आसिफ ने जवाब दिया —अगर भारत फाइनल राउंड चाहता है, तो हम भी इसके लिए तैयार हैं। हम एक साथ भारत और अफगानिस्तान दोनों मोर्चों पर लड़ सकते हैं। अल्लाह हमारी मदद करेगा।

दिल्ली ब्लास्ट के बाद तनाव बढ़ा10 नवंबर की शाम दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ था। इस धमाके में 13 लोगों की मौत और कई घायल हुए थे। भारत ने इसे आतंकवादी हमला बताया है।जांच एजेंसियां शक जता रही हैं कि इस हमले के तार पाकिस्तान के आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हो सकते हैं।

NIA और दिल्ली पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं।भारत का सख्त रुखइस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कहा है कि आतंकियों को ऐसी सज़ा दी जाएगी कि कोई दोबारा भारत पर हमला करने की हिमाकत नहीं करेगा।भारत के इस सख्त रुख से पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगना और सेना के कुछ अधिकारी बौखला गए हैं। इसी बौखलाहट में रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को “गीदड़ भभकी” दी है।

विशेषज्ञों की राय

रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान की यह बयानबाज़ी भारत को डराने के लिए है। असल में पाकिस्तान खुद कई संकटों से जूझ रहा है — अर्थव्यवस्था कमजोर है, अफगान सीमा पर झड़पें जारी हैं और बलूचिस्तान में असंतोष बढ़ रहा है।भारत की ओर से अब तक कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि पाकिस्तान का यह बयान सिर्फ ध्यान भटकाने की कोशिश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *