बी के झा
NSK



ढाका / मयमनसिंह / न ई दिल्ली, 23 दिसंबर
बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में 27 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की जिंदा जलाकर की गई निर्मम हत्या अब केवल एक आपराधिक घटना नहीं रही, बल्कि यह भीड़ की हिंसा, मजहबी उन्माद और सुनियोजित झूठे आरोपों की भयावह तस्वीर बनकर उभरी है। शुरुआती आरोपों में कहा गया था कि दीपू ने इस्लाम का अपमान किया, लेकिन पुलिस जांच, रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) और स्थानीय अधिकारियों की पड़ताल ने अब तक ऐसे किसी भी आरोप की कोई पुष्टि नहीं की है।इसके उलट, जो तथ्य सामने आ रहे हैं, वे इस हत्या को कार्यस्थल के भीतर हुए प्रमोशन विवाद और व्यक्तिगत दुश्मनी से जोड़ते हैं—
जिसे बाद में मजहबी रंग देकर भीड़ को उकसाया गया।प्रमोशन बना मौत की वजह?दीपू चंद्र दास पायनियर निटवियर्स फैक्ट्री में फ्लोर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। हाल ही में उन्होंने सुपरवाइजर पद के लिए प्रमोशन परीक्षा दी थी।परिवार और सहकर्मियों के अनुसार—प्रमोशन की संभावना से कुछ लोग नाराज़ थे फैक्ट्री के भीतर पहले से तनाव चल रहा था हत्या वाले दिन दोपहर में दीपू को अचानक नौकरी से हटा दिया गया दीपू
के भाई आपू रोबी ने कहा—“मेरे भाई के प्रमोशन से कुछ लोग जल रहे थे। उसी विवाद को बाद में मजहबी आरोपों में बदल दिया गया।”माफी मांगी, गिड़गिड़ाया… फिर भी जिंदा जला दिया गया अपु रोबी के अनुसार,दीपू पर अचानक आरोप लगाया गया कि उसने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपशब्द कहे हैं।
भीड़ ने उन्हें बेरहमी से पीटा, फैक्ट्री से बाहर घसीटा और पुलिस के हवाले करने के नाम पर जिंदा आग के हवाले कर दिया।“उसने माफी मांगी, हाथ जोड़े, रोया… लेकिन भीड़ नहीं रुकी,”भाई की आवाज़ भर्राकर टूट जाती है।जब तक परिवार घटनास्थल पर पहुंचता,दीपू की जलती हुई लाश ज़मीन पर पड़ी थी।
पुलिस का बड़ा खुलासा:
कोई सबूत नहीं रमनसिंह के एसपी अब्दुल्ला अल मामून ने साफ कहा—“ईशनिंदा के आरोपों की अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। यह दावा भीड़ ने किया था, लेकिन जांच में कोई सबूत नहीं मिला।”भालुका थाना प्रभारी मोहम्मद जाहिदुल इस्लाम ने भी कहा—“ऐसा कोई गवाह या डिजिटल प्रमाण नहीं मिला है जो मजहबी अपमान की पुष्टि करे।”
RAB अधिकारियों का भी यही कहना है कि मामलेदार की जड़ फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद में है, न कि किसी धार्मिक टिप्पणी में।
राजनीतिक विश्लेषण: भीड़ को उकसाने का पुराना पैटर्न राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बांग्लादेश में“व्यक्तिगत या आर्थिक विवादों को मजहबी उन्माद में बदल देने का पैटर्न खतरनाक रूप ले चुका है।”
एक वरिष्ठ विश्लेषक के अनुसार—“ईशनिंदा का आरोप आज कानून से ऊपर भीड़ का हथियार बन चुका है। जांच बाद में होती है, सजा पहले दे दी जाती है।”
हिंदू संगठनों का आक्रोश
बांग्लादेश और भारत के हिंदू संगठनों ने इस हत्या को“लिंचिंग जिहाद”करार दिया है। एक प्रमुख हिंदू संगठन के प्रवक्ता ने कहा—“जब प्रमोशन जैसे मामूली विवाद को मजहब का रंग देकर हत्या की जाती है, तो यह अल्पसंख्यकों को डराने की रणनीति है।”हिंदू धर्म गुरुओं ने इसे सनातन समुदाय के अस्तित्व पर हमला बताया।
कानूनविदों की राय:
राज्य की विफलता अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के जानकारों का कहना है कि—यह घटना राज्य की कानून-व्यवस्था की असफलता को उजागर करती है भीड़ को समय रहते रोका नहीं गया ईशनिंदा जैसे आरोपों पर फास्ट ट्रैक जांच की कोई व्यवस्था नहीं है
सर्वोच्च न्यायालय के एक वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा —“जब राज्य भीड़ से डरने लगे, तब लोकतंत्र नहीं बचता।
रक्षा विशेषज्ञ:
कट्टरता का खतरनाक विस्तार रक्षा और सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञों ने चेताया कि—“इस तरह की घटनाएं केवल आंतरिक कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं, बल्कि क्षेत्रीय अस्थिरता का संकेत हैं।”उनका कहना है किअल्पसंख्यकों पर हमले कट्टरपंथी संगठनों के हौसले बढ़ाते हैं,जिसका असर भारत-बांग्लादेश संबंधों पर भी पड़ता है।
भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया
भारतीय विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि भारत ने“घटना पर गंभीर चिंता”जताई है और बांग्लादेश से निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच की अपेक्षा की है।
MEA ने दो टूक कहा—“अल्पसंख्यकों की सुरक्षा अंतरराष्ट्रीय दायित्व है।
”विपक्षी दलों की मांग भारत में विपक्षी दलों ने सरकार से मांग की है कि—बांग्लादेश सरकार पर कूटनीतिक दबाव बनाया जाए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर यह मुद्दा उठाया जाए धार्मिक हिंसा को मानवाधिकार उल्लंघन के रूप में दर्ज कराया जाए
निष्कर्ष:
दीपू की मौत एक चेतावनी
दीपू चंद्र दास की हत्या केवल एक व्यक्ति की मौत नहीं है।यह उस समाज का आईना है,जहां—प्रमोशन का विवाद झूठे मजहबी आरोपऔर उन्मादी भीड़ मिलकर न्याय को जिंदा जला देते हैं।सबसे डरावनी बात यह है किअब तक कोई यह साबित नहीं कर सका कि दीपू ने कोई मजहबी अपमान किया था।
लेकिन तब तकएक मां का बेटा,एक भाई का सहारा,और एक मेहनतकश युवकभीड़ के हाथों राख हो चुका था।
