बी के झा
NSK

नई दिल्ली, 1 दिसंबर
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक असाधारण और मानवीय फैसले में पश्चिम बंगाल की एक गर्भवती युवती सोनाली को तत्काल भारत वापस लाने का आदेश दिया। आरोप है कि उसे बिना किसी विधिक प्रक्रिया और उचित वेरिफिकेशन के बांग्लादेश भेज दिया गया था। युवती के पिता द्वारा दायर इस याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट कक्ष में माहौल भावुक हो गया—एक वृद्ध पिता अपनी बेटी की सलामती के लिए न्यायालय से गुहार लगा रहा था।“
मैं भारतीय हूं… मेरी बेटी भारतीय है, लेकिन उसे जबरन बाहर कर दिया गया”— पिता की कंपकंपाती आवाज़ ने हिला दिया कोर्टवरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े ने अदालत को बताया कि सोनाली इस समय गर्भवती है और बांग्लादेश में सीमा से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित एक जेल में बंद है। पूरा परिवार वहीं डिटेन्ड है। पिता ने कहा—माननीय न्यायमूर्ति, मेरी बेटी की हालत खराब है। वह भारतीय नागरिक है। उसे क्यों और कैसे बाहर कर दिया गया? उसकी जान खतरे में है। कृपया उसे वापस लाया जाए।”यह सुनकर चीफ जस्टिस सूर्यकांत क्षुब्ध हो उठे। उन्होंने याचिका पर तत्काल दखल देते हुए सख्त टिप्पणी की—
यह अत्यंत गंभीर और मानवीय मामला है।लड़की को तत्काल भारत लाया जाए।चाहे निगरानी में रखें, चाहे अस्पताल में रखें—पर उसे सुरक्षित वापस लाना आवश्यक है।”CJI ने सॉलिसिटर जनरल को तलब करते हुए कहा कि सरकार इस मामले पर विस्तृत स्थिति स्पष्ट करे। SG के उपस्थित होने के बाद कोर्ट मामले की दोबारा सुनवाई करेगा।सिस्टम की चूक या जानबूझकर की गई कार्रवाई?
कई सवालों के जवाब लंबित अदालत के इस तीखे हस्तक्षेप ने कई सवालों को जन्म दे दिया है—किस प्राधिकरण ने बिना उचित वेरिफिकेशन सोनाली को सीमा पार भेजा?क्या उसे अवैध घुसपैठिया समझकर ‘डीपोर्ट’ कर दिया गया?क्या पहचान सत्यापन में चूक हुई या इसका दुरुपयोग?और सबसे बड़ी बात—भारत की नागरिक होने के बाद भी एक महिला को गर्भावस्था में जेल क्यों भुगतनी पड़ी?यह मामला अब सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि प्रशासनिक संवेदनशीलता और नागरिक अधिकारों पर बड़ा प्रश्न बन खड़ा हुआ है।सीमा पर दूसरी हलचल: “SIR जांच” शुरू होते ही बांग्लादेशी अवैध प्रवासियों की घर वापसी तेज
इस घटनाक्रम के बीच पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों से एक और अहम खबर सामने आ रही है।मतदाता सूची की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) की प्रक्रिया शुरू होते ही अवैध घुसपैठिए कथित रूप से भारत छोड़कर बांग्लादेश लौटने लगे हैं।क्यों हो रहा यह पलायन?SIR में हर मतदाता की पहचान, दस्तावेज़ व पता की गहन जांचअवैध रूप से बने वोटर कार्डों की छानबीन फर्जी दस्तावेज़ रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी
2026 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक तापमान बढ़ा
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बंगाल बॉर्डर पर पिछले कुछ दिनों से लगभग रोज ही दर्जनों लोग सामान लेकर सीमा पार करते देखे जा रहे हैं।यह प्रवाह इतना स्पष्ट है कि ग्रामीण इसे “चुपचाप रिवर्स माइग्रेशन” बता रहे हैं।राजनीतिक और सामाजिक असर: एक घटना ने खोले कई मोर्चेसोनाली का मामला जहाँ मानवाधिकार और नागरिकता की संवेदनशीलता की ओर ध्यान आकर्षित करता है,वहीं SIR जांच ने राज्य की राजनीति, सुरक्षा और चुनावी पारदर्शिता पर नई बहस छेड़ दी है।
विशेषज्ञों का कहना है—ये दोनों घटनाएँ अलग-अलग दिखती हैं, लेकिन एक ही धुरी पर घूमती हैं—पहचान, नागरिकता और संवैधानिक अधिकार।”न्याय की उम्मीद और राज्य की जिम्मेदारी सोनाली को विदेश की जेल में गर्भावस्था झेलनी पड़ी—यह किसी भी सभ्य लोकतंत्र के लिए चिंता की बात है।सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप इस परिवार के लिए जीवनरेखा साबित हो सकता है।अब देश की निगाहें इस पर होंगी कि:केंद्र सरकार कितनी तेजी से सोनाली को वापस ला पाती है?
पश्चिम बंगाल प्रशासन इस चूक की जिम्मेदारी तय करता है या नहीं?SIR जांच के बाद राज्य की जनसांख्यिकी और राजनीति में क्या बदलाव आते हैं?
