तमिलनाडु में राजनीतिक तूफ़ान: पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी का वीडियो वायरल, DMK नेता पर कार्रवाई की मांग तेज

बी के झा

नई दिल्ली/चेन्नई, 19 नवंबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुधवार को होने वाले आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु दौरे से पहले दक्षिण भारतीय राजनीति में तीखी हलचल मच गई है।

तमिलनाडु की सत्ता पर काबिज DMK के एक वरिष्ठ पदाधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने कथित रूप से पीएम मोदी को जान से मारने जैसी भड़काऊ और गंभीर टिप्पणी की है। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खुला खिलवाड़ बताया है और संबंधित DMK नेता की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

क्या है पूरा मामला?

तेनाकासी जिले में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान DMK दक्षिण जिला सचिव जयपालन ने मंच से प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित टिप्पणी कर माहौल गर्मा दिया। जयपालन ने न केवल प्रधानमंत्री की तुलना पौराणिक राक्षस नरकासुर से की, बल्कि यह दावा भी किया कि “तमिलनाडु का भला” तभी संभव है जब “ऐसे लोगों का अंत” हो।

उनके इस बयान का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे लोकतांत्रिक मर्यादा, मंचीय शिष्टाचार और कानून-व्यवस्था का खुला उल्लंघन बताया।

क्या बोले DMK नेता जयपालन?

कार्यक्रम के दौरान जयपालन ने कहा—आपके वोटों को हथियाने के लिए मोदी तड़प रहे हैं। वे दूसरे नरकासुर हैं। तमिलनाडु का भला तभी संभव है जब नरकासुर का अंत हो। हमें इस लड़ाई को एकजुट होकर लड़ना है और जीतकर दिखाना है।”

उनकी इस टिप्पणी को भाजपा ने अप्रत्यक्ष हत्या की धमकी करार दिया है।

भाजपा का प्रहार: ‘प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़

’तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नयनार नागेंद्रन ने वीडियो साझा करते हुए लिखा—

“देश के प्रधानमंत्री जैसे सर्वोच्च पद पर बैठे नेता को जान से मारने की धमकी देना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।”“तेनाकासी के सांसद रानी श्रीकुमार और विधायक राजा की चुप्पी DMK की हिंसक राजनीतिक संस्कृति को उजागर करती है।”“

DMK को कोई भी बहाना नहीं चलेगा, जयपालन की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए।”नागेंद्रन ने प्रशासन को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को हल्के में लेना राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।

वरिष्ठ विश्लेषकों की चेतावनी—क्या ‘डीप स्टेट’ के निशाने पर प्रधानमंत्री?

विवाद केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित नहीं रहा।कई वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषकों और पत्रकारों ने इसे खतरनाक संकेत बताते हुए कहा कि—

तमिलनाडु के कुछ नेता खुलेआम प्रधानमंत्री की हत्या का संकेत देने वाले वीडियो जारी कर रहे हैं,यह न केवल कानून को चुनौती है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा करता है कि क्या प्रधानमंत्री को लेकर कोई गहरी, संगठित साजिश—

जिसे अक्सर ‘डीप स्टेट’ कहा जाता है—चल रही है?

विश्लेषकों ने आशंका जताई कि जब प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आधिकारिक दौरे पर हैं, उसी समय इस प्रकार की धमकी राजनीतिक नहीं, बल्कि सुरक्षा का बड़ा मुद्दा बन जाती है।

DMK सरकार पर दबाव, गिरफ्तारी की मांग तेज

भाजपा ने साफ कहा है कि यदि DMK अपने नेता पर कार्रवाई नहीं करती, तो यह संदेश जाएगा कि पार्टी न केवल ऐसे बयानों को सहन कर रही है बल्कि मौन समर्थन भी दे रही है।

फिलहाल राज्य प्रशासन और पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा है कि वे जयपालन को तुरंत हिरासत में लें और प्रधानमंत्री की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

राजनीतिक तापमान चरम परमोदी के दौरे से ठीक पहले उठा यह विवाद सियासी तापमान को और बढ़ा चुका है।चुनावों के पूर्व दक्षिण भारत में भाजपा अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है और DMK उसके सबसे बड़े राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के रूप में खड़ी है।

ऐसे में इस तरह की उग्र भाषणबाजी न केवल माहौल को विषैला बनाती है बल्कि लोकतांत्रिक चरित्र पर भी गंभीर प्रश्न उठाती है।

NSK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *