पत्नी ने प्रेमी संग रचा खौफनाक खेल: आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर तहसील कर्मचारी की पिटाई, प्रेमी फरार

बी के झा

NSK

बुलंदशहर (नगर):, यूपी, 18 नवंबर

नगर क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां तहसील में तैनात एक कर्मचारी को उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेरहमी से पीट दिया। यही नहीं, आरोपी प्रेमी उसे पत्नी को भगाकर ले जाने की खुली धमकी देकर मौके से फरार भी हो गया।

घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शुरू से ही बदल गया था पत्नी का व्यवहार पीड़ित के अनुसार उसकी शादी 25 नवंबर 2020 को कोतवाली देहात क्षेत्र की एक युवती से हुई थी।

विवाह के शुरुआती दिनों से ही पत्नी का रवैया असामान्य रहा। वह मौज-मस्ती पसंद करती थी और देर रात तक घूमने-फिरने की जिद को लेकर अक्सर विवाद खड़ा कर देती थी।दो पुत्रों के जन्म के बाद भी उसका व्यवहार सुधरा नहीं, बल्कि समय बीतने के साथ और अधिक उग्र होता चला गया।

मोबाइल चेक करने पर खुला राज लगातार बढ़ते शक के चलते पीड़ित ने जब पत्नी का मोबाइल खंगाला, तो उसके होश उड़ गए।

मोबाइल में नई तहसील कंपाउंड निवासी युवक तरुण उर्फ हैप्पी के साथ उसके पत्नी के कई आपत्तिजनक वीडियो, चैट और ऑडियो रिकॉर्डिंग मिलीं।घटनाक्रम की रात: दो बजे घर पहुंचा तो बंद मिला दरवाजा 14-15 नवंबर की दरमियानी रात लगभग 2 बजे जब कर्मचारी अपनी ड्यूटी से लौटा, तो सरकारी क्वार्टर का दरवाजा अंदर से बंद था।

काफी देर खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो उसने किसी तरह कुंडी खोली।दरवाजा खुलते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई—

कमरे में उसकी पत्नी और प्रेमी तरुण उर्फ हैप्पी आपत्तिजनक हालत में मौजूद थे। विरोध किया तो पीट दिया पीड़ित के विरोध करने पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया।

दोनों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की। इसी दौरान प्रेमी उसे पत्नी को भगाकर ले जाने की धमकी देता हुआ वहां से फरार हो गया।

पीड़ित ने जताई जान की आशंका

कर्मचारी ने आशंका जताई है कि उसकी पत्नी और उसका प्रेमी दोनों उसके साथ या उसके बच्चों के साथ किसी गंभीर घटना को अंजाम दे सकते हैं।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *