पहले चरण की वोटिंग के बाद तनाव और रणनीति दोनों तेज़, EVM सील होने तक डटे रहने की RJD की अपील, कांग्रेस ने कहा—“तेजस्वी बनेंगे CM”

बी के झा

NSK

पटना, 6 नवंबर

बिहार चुनाव 2025 पहले चरण की वोटिंग गुरुवार शाम समाप्त होने के बाद राजनीतिक दलों के भीतर हलचल और तेजी से बढ़ गई है। जहां शाम 6 बजे तक लगभग 60% से अधिक मतदान दर्ज हुआ, वहीं आरजेडी ने मतदान खत्म होने के बाद अपने पोलिंग एजेंटों, BLA और कार्यकर्ताओं के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं।

दूसरी ओर, कांग्रेस ने दावा किया है कि “बिहार में बदलाव की हवा चल चुकी है” और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने वाले हैं।

RJD अलर्ट मोड में:

“मतदान खत्म हुआ है, चुनाव नहीं”वोटिंग खत्म होने के बाद आरजेडी ने एक्स पर एक विस्तृत पोस्ट जारी करते हुए अपने कार्यकर्ताओं से अपील की—EVM की सुरक्षा सबसे ज़रूरी है।

मतदान खत्म होने के बाद भी वही रहें।

EVM को स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचने तक गाड़ी का पीछा करते हुए निगरानी में रहें।

आरजेडी ने अपने पोलिंग एजेंटों को स्पष्ट निर्देश दिया—फॉर्म 17-ग (भाग-1) अवश्य लें और तुरंत निर्वाचन अभिकर्ता को सौंपें।लाइन बुलाई खत्म होने से पहले पीठासीन द्वारा अंतिम समय में पर्ची दिए गए मतदाताओं की संख्या और विवरण नोट करें।सत्ता पक्ष और प्रशासन द्वारा “धांधली” की आशंका जताते हुए कुल मिलाकर सतर्क रहने की सलाह दी।पहले चरण में RJD 73 सीटों पर मैदान में थी।लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी, तेज प्रताप, मीसा और रोहिणी ने सुबह ही वोट डालकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा था।

कांग्रेस का दावा—“CM तेजस्वी ही बनेंगे, जनता बदलाव चाहती है”पहले चरण की वोटिंग के तुरंत बाद कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पटना में मीडिया को संबोधित करते हुए बड़ा दावा कर दिया—

बिहार में बदलाव के लिए भारी मतदान हुआ है। लोग गुस्से में मौजूदा NDA सरकार के खिलाफ वोट दे रहे हैं। तेजस्वी यादव अगला मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।”उन्होंने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को कई जगहों पर मिले विरोध को “जनता की नाराज़गी” बताया और चुनाव आयोग पर निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए।

तेजस्वी का संदेश—“EVM के पीछे रहो”वोटिंग खत्म होते ही तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को एक प्रकार से “चेतावनी” देते हुए कहा—गाड़ी के पीछे लग जाओ।

BJP प्रशासन के साथ मिलकर कहीं EVM में खेल न कर दे।”उनके इस बयान ने RJD कार्यकर्ताओं में बड़ा जोश भी जगाया और विपक्ष के भीतर एक “एक्शन मोड” जैसा माहौल बना दिया।

विश्लेषक बोले—“कांग्रेस उत्साहित ज़रूर है, पर जमीनी सच्चाई अलग है

”एक वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक ने कांग्रेस की बढ़ी हुई उम्मीदों पर तीखा तंज कसते हुए कहा—

कांग्रेस इस चुनाव में न तीन में है न तेरह में… पर तेजस्वी को खुश करने के लिए अभी से CM घोषित कर रही है।

”विश्लेषक ने इस चुनाव की कुछ अहम बातों पर प्रकाश डाला

1. आधी आबादी का वोट NDA की तरफ झुक रहा हैनीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर महिला वोट बैंक का NDA के साथ रहना महागठबंधन के लिए चुनौती है।

2. ध्रुवीकरण की भाषा ने चुनाव को और एकतरफा बनायाकुछ नेताओं के बयानों ने मतदाताओं को भावनात्मक रूप से प्रभावित किया है।

3. लालू शासन की यादें अब भी कई मतदाताओं को विचलित करती हैंकई इलाकों में लोगों ने “जंगलराज” के नाम पर खुलकर चर्चा की।

4. इसके बावजूद—तेजस्वी की लोकप्रियता बेहद तेज़ी से बढ़ी है

विश्लेषकों का कहना है—तेजस्वी अकेले, NDA के कई दिग्गजों को बराबरी की टक्कर दे रहे हैं। यही इस चुनाव की असली दिलचस्पी है।”नतीजे से पहले माहौल तप चुका है

पहले चरण के परिणाम चाहे जो हों, इतना तय है कि—RJD स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा को मुद्दा बनाने वाली है

कांग्रेस अभी से सरकार बदलने का दावा कर रही है‌

NDA की तरफ से बड़े-बड़े आंकड़ों वाले दावे लगातार सामने आ रहे हैंऔर सबसे ज़्यादा बहस तेजस्वी पर—

क्या वे वाकई 2025 में CM चेहरे की लड़ाई में NDA को चुनौती दे सकते हैं?

14 नवंबर को तस्वीर साफ हो जाएगी,लेकिन उससे पहले बिहार की राजनीति में हर दिन एक नई गर्मी, एक नया बयान और एक नई कहानी जन्म ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *