बी के झा
NSK

फरीदाबाद / नई दिल्ली 8 नवंबर
बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ शनिवार सुबह जैसे ही फरीदाबाद पहुंची, शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। दिल्ली के छतरपुर से शुरुआत कर मांगर कट–अरावली मार्ग से गुजरती यह यात्रा पाली में दाखिल हुई तो जय श्रीराम, सीताराम और ढोल–नगाड़ों की गूंज ने माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। इस भव्य पदयात्रा में देश के नामी रेसलर द ग्रेट खली, भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
पाली चौक पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बाबा बागेश्वर का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
हर ओर भगवा —
छतों पर झंडे, रास्तों पर भजन–कीर्तन
ईएसआईसी चौक से सैनिक कॉलोनी चौक तक लोगों ने घरों की छतों पर ‘जय श्रीराम’ लिखे भगवा ध्वज लगा दिए। यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, स्थानीय लोग सड़कों के किनारे खड़े होकर फूल बरसाते रहे।
बच्चे, बुज़ुर्ग, महिलाएँ—सब हाथों में झंडे लिए श्रद्धा के साथ पदयात्रा में शामिल होते दिखे।यात्रा में नाचते–गाते, भजन–कीर्तन करते लोग अपने–आप में एक अनोखा दृश्य प्रस्तुत कर रहे थे। जगह–जगह पानी, फल–प्रसाद और भोजन की सेवा की व्यवस्था ने इसे धार्मिक के साथ–साथ सामाजिक रंग भी दिया।ग्रेट खली और शिखर धवन की मौजूदगी बनी आकर्षण का केंद्र
पदयात्रा में द ग्रेट खली के शामिल होते ही भीड़ में जबरदस्त उत्साह देखा गया। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग मोबाइल कैमरे लिए सड़क किनारे जमा हो गए।इसी बीच क्रिकेटर शिखर धवन भी बाबा बागेश्वर के साथ कदम–से–कदम मिलाते नजर आए, जिसने यात्रा की भव्यता और बढ़ा दी।
राजनीतिक नेतृत्व का समर्थन — मनोहर लाल खट्टर ने किया स्वागतपाली चौक पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बाबा बागेश्वर पर पुष्पवर्षा की। बाबा के मंच पर पहुंचते ही हजारों लोगों ने जोरदार जयकारे लगाए।उन्होंने यात्रा को “सनातन संस्कृति की एकता और ऊर्जा का प्रतीक” बताया।
व्यवस्था चाक–चौबंद, लेकिन ट्रैफिक हुआ बुरी तरह प्रभावितपदयात्रा से फरीदाबाद–गुरुग्राम मार्ग पर भारी जाम लग गया। वहीं गुरुग्राम–फरीदाबाद चौक पूरी तरह बंद होने से यात्रियों को लंबा चक्कर लगाना पड़ा।कई जगह लोगों को पुलिस ने समझा इश देकर दूसरे रास्तों की ओर मोड़ा।सैनिक कॉलोनी चौक से वाहनों को पाली रोड की ओर डाइवर्ट किया गया।
यात्रा से रोजगार का भी सृजन — झंडा–माला की बिक्री तेजयात्रा के मार्ग पर जगह–जगह झंडे, भगवा पट्टे और माला बेचने वाले लोग दिखे।100 से 500 रुपये तक के झंडे और 50–200 रुपये तक की मालाएँ खूब बिक रही हैं।स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि इस पदयात्रा ने उन्हें अस्थायी रोजगार का अच्छा अवसर दिया है।
श्रद्धालुओं का निरंतर प्रवाह — हजारों की संख्या में जुटी भीड़ टीएचएसटीआई के पास से लेकर दशहरा मैदान तक भारी भीड़ रही।यात्रा में कई आकर्षक झांकियाँ शामिल की गईं, जिन्हें देखने लोग सड़क किनारे खड़े रहे।पूरा वातावरण ऐसे लग रहा था मानो फरीदाबाद शहर आस्था में डूब गया हो।आज का कार्यक्रम एवं आगे का रूट 8 नवंबर सुबह 8 बजे से यात्रा फरीदाबाद–गुरुग्राम (पाली–मांगर) मार्ग पररात्रि विश्राम : दशहरा मैदान,
एनआईटी 9 नवंबर सुबह 7 बजे से यात्रा दशहरा ग्राउंड (एनआईटी) से सोहना T-पॉइंट व बल्लबगढ़ दशहरा मैदान तक
रात्रि विश्राम : शगुन वाटिका, सीकरी 10 नवंबरयात्रा शगुन गार्डन सीकरी से पलवल के लिए रवाना होगी
वैकल्पिक मार्ग प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यात्रा मार्गों से बचें और निम्नलिखित रास्तों का उपयोग करें—अनखीर चौक → सूरजकुंड → शूटिंग रेंज → महरौलीया मुंबई एक्सप्रेसवे मार्ग
