मोदी-नीतीश ने बिहार को मजदूर राज्य बना दिया, हम फैक्ट्री लाएंगे”—भागलपुर में राहुल गांधी का हमला, रोजगार, उद्योग और युवाओं के भविष्य पर बोले कड़े शब्द

बी के झा

NSK

NSK

भागलपुर, 7 नवंबर

बिहार चुनाव 2025 के गरमाते माहौल में गुरुवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में आयोजित कांग्रेस की विशाल रैली में राहुल गांधी ने कहा कि पिछले दो दशकों की संयुक्त सरकारों ने बिहार की औद्योगिक रीढ़ तोड़ दी और राज्य को “हिंदुस्तान का मजदूर सप्लायर” बना दिया।“युवा अपने फोन के पीछे ‘Made in Bihar’ देखना चाहता है”

राहुल गांधी ने कहा—हम चाहते हैं कि बिहार का युवा किसी फैक्ट्री में सिर्फ मजदूर न बने, बल्कि मालिक बने। हम चाहते हैं कि छोटे उद्योग, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, टेक्सटाइल पार्क, कृषि-आधारित फैक्ट्रियां बिहार में स्थापित हों। लेकिन मोदी-नीतीश ने बिहार को सिर्फ श्रम देने वाला प्रदेश बनाकर छोड़ दिया।”उन्होंने दावा किया कि बिहार के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन सरकारों ने रोजगार देने के बजाय उन्हें पलायन के लिए मजबूर कर दिया।“रील बनाना रोजगार नहीं…

ये 21वीं सदी का नशा है”प्रधानमंत्री मोदी के सस्ते मोबाइल डेटा वाली टिप्पणी पर तंज कसते हुए राहुल ने कहा—मोदी जी कहते हैं डेटा सस्ता कर दिया ताकि युवा इंस्टाग्राम और रील बना सके। लेकिन फेसबुक-इंस्टा देखने से पेट नहीं भरता।

ये ध्यान भटकाने का तरीका है… 21वीं सदी का नशा। असली पैसे रिलायंस और एयरटेल कमाते हैं, युवा नहीं।”उन्होंने आरोप लगाया कि युवा मुद्दों से भटकाए जा रहे हैं ताकि वे रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य प्रणाली पर सवाल न पूछें।“बैंक आम लोगों के लिए बंद, अरबपतियों के लिए खुले”राहुल गांधी ने वित्तीय नीतियों को भी निशाने पर लिया और कहा

किसान, बुनकर, मखाना उत्पादक—इन सबके लिए बैंक के दरवाजे बंद हैं।”“लेकिन अंबानी-अडानी के लाखों करोड़ माफ हो जाते हैं।”“जिस बिहार का पसीना देश के हर बड़े निर्माण में लगता है, उसी बिहार को आगे बढ़ाने की बात कोई नहीं करता।”उन्होंने कहा कि बिहार के लोग देशभर में पुल, सड़कें, टनल और मेट्रो बनाते हैं, लेकिन खुद अपने राज्य में रोजगार ढूंढते रह जाते हैं।“बिहार की इंडस्ट्री खत्म की, स्कूल-कॉलेज तक कमजोर कर दिए”राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकारों की नीतियों ने:राज्य के छोटे-बड़े उद्योग बंद कराए,तकनीकी संस्थानों का स्तर गिराया,बेरोजगारी को ऐतिहासिक स्तर पर पहुँचा दिया।

उन्होंने कहा—आज स्थिति यह है कि लद्दाख की बर्फ में भी बिहार का मजदूर फटा शर्ट पहनकर काम करता है। यह बिहार का नहीं, सरकारों का सिस्टम फेल है।”“विदेशी माल बेचने की तैयारी, स्थानीय उद्योग को कोई परवाह नहीं”राहुल ने आगे कहा कि देश के बड़े कॉरपोरेट समूह विदेशी देशों से उत्पाद मंगाकर भारत में बेचने में दिलचस्पी रखते हैं—

बांग्लादेश, वियतनाम और चीन का माल अंबानी-अडानी बेचेंगे… और बिहार का युवा मजदूरी करेगा। यही मॉडल इन्हें पसंद है।”भाजपा-एनडीए पर कांग्रेस का सीधा वार, युवाओं को नई दिशा का वादा

राहुल गांधी की रैली में बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

उन्होंने कहा—कांग्रेस सत्ता में आई तो बिहार को उद्योग-आधारित अर्थव्यवस्था दी जाएगी।स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देकर पलायन रोकने का अभियान चलाया जाएगा।नए औद्योगिक क्षेत्रों के निर्माण से रोजगार की नई लहर पैदा होगी।

उन्होंने दावा किया कि “14 नवंबर के बाद बिहार की दिशा बदलेगी और युवाओं को सम्मानजनक काम मिलेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *