लाल किला धमाके के बाद बाबा बागेश्वर धाम की ‘सनातन एकता यात्रा’ की सुरक्षा बढ़ाई गई — बम निरोधक दस्ता और जैमर तैनात, दिल्ली धमाके के बाद देशभर में हाई अलर्ट; गृह मंत्रालय ने NIA को सौंपी जांच, हरियाणा पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

बी के झा

NSK

नई दिल्ली / पलवल, 12 नवंबर

दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए भीषण धमाके के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।गृह मंत्रालय ने इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है।इसी बीच, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता यात्रा’ की सुरक्षा को भी अभूतपूर्व रूप से मजबूत किया गया है।

पुलिस प्रशासन ने इस धार्मिक यात्रा की सुरक्षा में दो अतिरिक्त कंपनियों, बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) और जैमर वाहन को जोड़ा है।सुरक्षा बढ़ाने के आदेश सीधे गृह मंत्रालय के निर्देशों पर जारी किए गए हैं।

200 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात, जिले में सघन तलाशी अभियानहरियाणा के पलवल में यात्रा की सुरक्षा का नेतृत्व कर रहे एसपी वरुण सिंगला ने बताया,यात्रा की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।सुरक्षा बलों में अब दो अतिरिक्त कंपनियां और 200 अतिरिक्त पुलिसकर्मी जोड़े गए हैं।इसके अलावा बम निरोधक दस्ता और जैमर वाहन भी सुरक्षा बेड़े में शामिल किए गए हैं।”उन्होंने कहा कि जिले के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सर्च ऑपरेशन और सामान्य जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

बाबा बागेश्वर की यात्रा — आस्था और एकता का महायज्ञपंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता यात्रा’ 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर स्थित आद्य कात्यायनी मंदिर से प्रारंभ हुई थी।यह यात्रा इस समय हरियाणा के पलवल से होकर गुजर रही है और आगामी 16 नवंबर को उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में संपन्न होगी।इस यात्रा में अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हो चुके हैं।यात्रा में देश के कई प्रसिद्ध चेहरे भी भाग ले रहे हैं — जिनमें भारतीय पहलवान द ग्रेट खली, क्रिकेटर उमेश यादव और बल्लेबाज शिखर धवन के नाम प्रमुख हैं।

लाल किला धमाका:

जांच में जुटी NIA, कई संदिग्ध गिरफ्तार

10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक चलती हुई कार में विस्फोट हुआ था।धमाका इतना भीषण था कि 12 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल हो गए।पुलिस को मौके से अमोनियम नाइट्रेट और इलेक्ट्रॉनिक सर्किट के टुकड़े मिले हैं।इस घटना के बाद NIA और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।गृह मंत्रालय ने इसे “राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गंभीर घटना” बताते हुए जांच को प्राथमिकता दी है।

यात्रा में हादसा — श्रद्धालु की मौत से माहौल गमगीन

पलवल नके अतोह मोड़ के पास यात्रा में शामिल एक 35 वर्षीय श्रद्धालु सुभाष (निवासी ऋषिकेश) की दुर्भाग्यवश क्रेन से कुचलकर मौत हो गई।पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।जिला प्रशासन ने मृतक के परिवार को त्वरित सहायता राशि देने की घोषणा की है।

राजनीतिक विश्लेषक ने गृहमंत्री अमित शाह की प्रशंसा की

एक वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक ने कहा —गृहमंत्री अमित शाह ने जिस तीव्रता से बाबा बागेश्वर धाम की इस यात्रा को सुरक्षा कवच प्रदान किया है,वह न केवल धार्मिक आस्था की रक्षा है, बल्कि राष्ट्र में शांति और सामूहिक सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक भी है।हजारों श्रद्धालु इस यात्रा में बिना भय के शामिल हो रहे हैं, यह गृह मंत्रालय की सजगता का परिणाम है।”

सुरक्षा एजेंसियों का मिशन — आस्था और राष्ट्र दोनों की रक्षालाल किला धमाके के बाद यह स्पष्ट है कि आतंकी संगठन धार्मिक और राष्ट्रीय प्रतीकों को निशाना बनाने की कोशिश में हैं।ऐसे में सरकार और सुरक्षा एजेंसियां दोनों स्तर पर सक्रिय हैं —एक ओर आतंक के नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने का अभियान, और दूसरी ओर देश की धार्मिक यात्राओं और जनआस्था स्थलों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

(बी.के. झा)

“जहाँ आस्था है, वहाँ सुरक्षा भी — यही है नए भारत की पहचान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *