बी के झा
ढाका / मयमनसिंह / नई दिल्ली, 23 दिसंबर
बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में 27 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या के बाद जो तस्वीर सामने आई, वह केवल एक जघन्य अपराध की नहीं, बल्कि एक पूरे समाज के जख़्म की है। दीपू की मौत ने जहां बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, वहीं इस अमानवीय घटना के बाद भारत सहित दुनिया भर से मानवीय सहायता की अभूतपूर्व लहर भी उठी है—जो इस अंधेरे में उम्मीद की किरण बनकर उभरी है।
सोशल मीडिया से शुरू हुई मदद, दुनिया भर से दानदीपू चंद्र दास के परिवार की बदहाली को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मानवता की वैश्विक प्रतिक्रिया देखने को मिली।सोमवार तक बांग्लादेश के अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने दास परिवार के लिए एक विशेष बैंक खाता खोला।
खाता खुलते ही—भारतअमेरिका सिंगापुर यूरोप और खाड़ी देशों से दान आने लगा।चटगांव विश्वविद्यालय में संस्कृत के प्रोफेसर कुशल बरन चक्रवर्ती ने बताया—“हम फिलहाल दान की गणना नहीं कर रहे, लेकिन यह साफ है कि अब तक लाखों रुपये जमा हो चुके हैं। लोग भुगतान के स्क्रीनशॉट भेज रहे हैं।
यह अभूतपूर्व है।
”एकमात्र कमाने वाला था दीपू, परिवार टूट चुका है चक्रवर्ती के अनुसार,दीपू दास परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। वे एक कपड़ा निर्माण कंपनी में बेहद मामूली वेतन पर काम करते थे, लेकिन मेहनत और ईमानदारी के दम पर उन्हें प्रमोशन मिला था।“यही प्रमोशन कुछ सहकर्मियों को खटक गया। बाद में उन्हीं लोगों ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ आरोप फैलाए—
जबकि दीपू के पास स्मार्टफोन तक नहीं था,”चक्रवर्ती ने कहा।दीपू की शादी दो साल पहले हुई थी और उनका एक छोटा बच्चा है। परिवार मयमनसिंह के तारकांदी थाना क्षेत्र में एक गोदाम के पीछे बने अस्थायी मकान में रहता है।“उनके पास एक हफ्ते का भी राशन नहीं है। शव तक घर लाने नहीं दिया गया। परिवार पूरी तरह टूट चुका है,”उन्होंने बताया।दूसरी घटना: चटोग्राम में हिंदू परिवार का घर जलाया, ‘आख़िरी चेतावनी
’इसी बीच बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमलों का सिलसिला जारी है।चटोग्राम में भारतीय मूल के जयंती संघ और बाबू शुकुशील के घर को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया।परिवार किसी तरह बाड़ काटकर भागाघर को भारी नुक्सान
पालतू जानवर जिंदा जल गए घटनास्थल पर एक धमकी भरा बैनर छोड़ा गया, जिसमें लिखा था—“आप पर कड़ी नज़र रखी जा रही है… यह आख़िरी चेतावनी है।
”विशेषज्ञों के अनुसार, यह सुनियोजित भय-आतंक की रणनीति है।
राजनीतिक विश्लेषण:
भीड़ का कानून और राज्य की चुप्पी
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि—“व्यक्तिगत या कार्यस्थल विवादों को मजहबी नैरेटिव में बदलकर भीड़ को हिंसा के लिए उकसाया जा रहा है।”एक वरिष्ठ विश्लेषक के अनुसार,जब राज्य निवारक कार्रवाई नहीं करता, तब“भीड़ खुद को न्यायाधीश समझने लगती है।
”शिक्षाविदों की चिंता
: डर का समाज बनता बांग्लादेश शिक्षाविदों ने चेताया कि—डर में जीता अल्पसंख्यक समाजशिक्षा और रोजगार से कटता विश्वास लोकतांत्रिक मूल्यों का क्षरण यह सब दीर्घकालिक सामाजिक विघटन की ओर संकेत करता है।
हिंदू संगठन और धर्म गुरुओं का आक्रोश
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने इसे“लिंचिंग आधारित अल्पसंख्यक उत्पीड़न” बताया।एक हिंदू धर्म गुरु ने कहा—“यह केवल हत्या नहीं, एक समुदाय को संदेश है—डरो या मिटो।”
कानूनविद: मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघनअंतरराष्ट्रीय कानून विशेषज्ञों के अनुसार—भीड़ हिंसा पर त्वरित कार्रवाई का अभाव ईशनिंदा जैसे आरोपों पर प्रक्रिया की कमी पीड़ितों को न्याय से वंचित करना ये सब मानवाधिकार संधियों का उल्लंघन हैं।रक्षा विशेषज्ञ: क्षेत्रीय अस्थिरता का संकेतरक्षा विशेषज्ञों ने चेताया कि—“
अल्पसंख्यकों पर हमले कट्टरपंथी नेटवर्क्स को ताकत देते हैं और भारत-बांग्लादेश सुरक्षा संतुलन को प्रभावित करते हैं।”
भारत सरकार की प्रतिक्रिया
भारत सरकार के सूत्रों ने कहा—“भारत बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है।”सरकार ने निष्पक्ष जांच दोषियों पर सख्त कार्रवाईऔर अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के पालन की अपेक्षा जताई है।
विपक्षी दलों की मांंग
भारत के विपक्षी दलों ने मांग की कि—यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठे बांग्लादेश पर कूटनीतिक दबाव बनाया जाए धार्मिक हिंसा को मानवाधिकार उल्लंघन घोषित किया जाए निष्कर्ष
: मौत के बाद भी इंसानियत ज़िंदादीपू चंद्र दास की हत्याएक निर्दोष युवक की मौत है,लेकिन उसके बाद उठी वैश्विक मदद की लहर बताती है—भीड़ की हिंसा इंसानियत को जला सकती है,लेकिन करुणा की लौ बुझा नहीं सकती।आज दुनिया भर से मिला सहयोग दीपू के परिवार के लिए राहत है,लेकिन न्याय की मांग अब भी अधूरी है।
NSK


