बी के झा
NSK

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर
लद्दाख के प्रसिद्ध जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और लद्दाख प्रशासन से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के दौरान स्पष्ट निर्देश दिया कि वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो को उनके पति की हिरासत का आदेश और संबंधित दस्तावेज तुरंत उपलब्ध कराए जाएं। अदालत ने यह भी कहा कि जेल में सोनम वांगचुक को उचित चिकित्सा सुविधा दी जाए।जस्टिस अरविंद कुमार और एन.वी. अंजारिया की बेंच ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 14 अक्टूबर तय की है। अदालत ने वांगचुक की पत्नी की उस याचिका पर विचार किया, जिसमें उन्होंने अपने पति की एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत गिरफ्तारी को गैरकानूनी और असंवैधानिक बताया है और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है।झूठा नैरेटिव फैलाया जा रहा है” – पत्नी की सुप्रीम कोर्ट में गुहारयाचिका में गीतांजलि अंगमो ने कहा है कि सोनम वांगचुक और उनके सहयोगियों के खिलाफ एक “झूठा और खतरनाक नैरेटिव” फैलाया जा रहा है, ताकि उनके गांधीवादी आंदोलन को पाकिस्तान और चीन से जोड़कर बदनाम किया जा सके।उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक असहमति को कलंकित करने की साजिश है। वांगचुक हमेशा राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने, भारतीय सेना के लिए ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड से बचाव के इनोवेशन और पर्यावरणीय संतुलन के लिए काम करते रहे हैं।कपिल सिब्बल ने रखी दलील, बोले – “हमें सिर्फ कारण जानना है”सोनम वांगचुक की पत्नी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने दलील दी कि अब तक गिरफ्तारी का कोई कारण नहीं बताया गया है, न ही परिवार को किसी भी आदेश की कॉपी दी गई है, जो संविधान के अनुच्छेद 22(5) का उल्लंघन है।सिब्बल ने कोर्ट से कहा, “हम सिर्फ यह जानना चाहते हैं कि उन्हें क्यों हिरासत में लिया गया है।”वहीं केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सरकार का पक्ष रखा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा:हिरासत आदेश की कॉपी पत्नी को दी जाए और जेल में उचित मेडिकल सुविधा सुनिश्चित की जाए।”वांगचुक की पत्नी की याचिका में आठ प्रमुख मांगें:1. हैबियस कॉर्पस जारी कर सोनम वांगचुक को तत्काल कोर्ट के सामने पेश किया जाए।2. पत्नी को मुलाकात और फोन पर बात करने की अनुमति दी जाए।3. दवाएं, कपड़े और जरूरी वस्तुएं तुरंत मुहैया कराई जाएं।4. गिरफ्तारी आदेश और उससे जुड़े दस्तावेज सुप्रीम कोर्ट में पेश किए जाएं।5. गिरफ्तारी को असंवैधानिक घोषित किया जाए।6. तत्काल रिहाई का आदेश दिया जाए।7. स्वास्थ्य जांच कर रिपोर्ट कोर्ट में दी जाए।8. हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स, लद्दाख (HIAL) से जुड़े लोगों के उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए।जोधपुर जेल में हैं बंद, NSA के तहत हिरासतगौरतलब है कि 26 सितंबर को सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार किया गया था। दो दिन पहले लद्दाख में राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल किए जाने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान चार लोगों की मौत और करीब 90 लोग घायल हुए थे।फिलहाल वांगचुक राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद हैं।कौन हैं सोनम वांगचुक?सोनम वांगचुक एक इंजीनियर, शिक्षक और पर्यावरण कार्यकर्ता हैं। वे लद्दाख में शिक्षा सुधार की दिशा में “हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स, लद्दाख (HIAL)” चलाते हैं। वांगचुक को फिल्म “3 Idiots” के रैंचो किरदार से भी जोड़ा जाता है।
