जब हर एक के हाथ में लाइट है, तो लालटेन चाहिए क्या?” — समस्तीपुर से PM मोदी का RJD पर तीखा प्रहार , कर्पूरी ग्राम की धरती से एनडीए के चुनावी अभियान की शुरुआत, विपक्ष पर बरसे प्रधानमंत्री, बोले – ‘फिर एक बार सुशासन सरकार’

बी के झा समस्तीपुर / नई दिल्ली, 24 अक्टूबर बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के प्रचार अभियान का बिगुल शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्तीपुर जिले से फूंक दिया। सामाजिक न्याय की प्रतीक धरती, कर्पूरी ठाकुर के जन्मस्थान कर्पूरी ग्राम के समीप आयोजित इस भव्य रैली से प्रधानमंत्री ने आरजेडी और महागठबंधन पर…

महागठबंधन भस्मासुर है, वरदान मिला तो जनता को ही भस्म कर देंगे” — बैकुंठपुर में गरजे शिवराज सिंह चौहान,— ‘एनडीए चाहता है मंगलराज, विपक्ष चाहता है जंगलराज

बी के झा ’ बैकुंठपुर (गोपालगंज)/ नई दिल्ली, 24 अक्टूबर बिहार विधानसभा चुनाव के बीच शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के बरहिमा में भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। अपने चिर-परिचित अंदाज में जोश और व्यंग्य से लबरेज…

100 शहाबुद्दीन आ जाएं… किसी का बाल बाँका नहीं कर सकते” — सीवान में गरजे अमित शाह, बोले ‘अब बिहार में जंगलराज नहीं, एनडीए का राज है’,गृहमंत्री ने लालू परिवार, कांग्रेस और शहाबुद्दीन पर साधा निशाना, तो बुद्धिजीवियों ने उठाया सवाल — “20 साल के राज में कितने घुसपैठिए निकाले?

बी के झा सीवान ( बिहार ) / नई दिल्ली, 24 अक्टूबर— बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीवान की धरती से ऐसी गर्जना की जिसने पूरे बिहार के राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया। राजेन्द्र बाबू की पवित्र भूमि से शाह…

बिहार कांग्रेस में बगावत का बवंडर: प्रभारी कृष्णा अल्लावरु पर ‘टिकट चोर’ का आरोप, पार्टी में मचा हंगामा

बी के झा पटना / नई दिल्ली, 23 अक्टूबर बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर कलह और नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु को राज्य की राजधानी पटना में एक कार्यकर्ता ने “टिकट चोर” कहकर सबके सामने शर्मसार कर दिया। यह घटना तब हुई जब…

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने EU को दी चेतावनी — कहा, “रूस की संपत्ति पर हाथ डालना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन” — यूरोपीय राजनीति में भूचाल, मेलोनी ने ब्रिटेन को भी दिया झटका

बी के झा रोम/ब्रसेल्स / न ई दिल्ली, 23 अक्टूबर रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूरोप की सियासत में एक नया तूफ़ान उठ खड़ा हुआ है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने यूरोपीय संघ (EU) को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि रूस की फ्रीज की गई संपत्तियों का इस्तेमाल किसी भी कीमत पर अंतरराष्ट्रीय…

पुजारी किसी खास जाति या वंश से होना जरूरी नहीं” — केरल हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, मंदिरों में बराबरी की राह खुली, — अदालत ने कहा, धार्मिक स्वतंत्रता के नाम पर जातिवाद को नहीं मिल सकता संवैधानिक संरक्षण

बी के झा कोच्चि / नई दिल्ली,‌23 अक्टूबर भारत में मंदिरों और धार्मिक परंपराओं से जुड़ी सदियों पुरानी मान्यताओं पर एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए केरल हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। अदालत ने साफ कहा है कि मंदिरों में पुजारी (संथी) की नियुक्ति में किसी खास जाति, वंश या पारंपरिक परिवार से होना जरूरी…

बिहार में तेजस्वी ही तेजस्वी है…” — सीएम फेस पर महागठबंधन का ऐलान, एनडीए ने कसा तंज, सियासी संग्राम तेज ,— विपक्ष बोला, ‘जो सीटें नहीं बांट सके, वो राज्य क्या संभालेंगे’; राजद ने कहा, ‘जनता पहले ही कर चुकी है फैसला’

बी के झा पटना / नई दिल्ली, 23 अक्टूबर बिहार की सियासत अपने उफान पर है। महागठबंधन ने आखिरकार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया है। इस ऐलान के साथ ही सूबे की राजनीति में बयानबाज़ी का दौर शुरू हो गया है। जहां राजद और कांग्रेस के नेता तेजस्वी को “युवा…

मोहनिया से आरजेडी उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन खारिज, पार्टी ने चलाया बड़ा दांव — निर्दलीय रवि पासवान को मिला समर्थन

बी के झा कैमूर (बिहार):/ नई दिल्ली, 23 अक्टूबर बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कैमूर जिले की मोहनिया सीट पर सियासत ने नया मोड़ ले लिया है। विपक्षी गठबंधन (महागठबंधन) के भीतर सीट बंटवारे और प्रत्याशी चयन को लेकर जारी खींचतान के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बड़ा झटका तब लगा जब उसके प्रत्याशी…

देर आए दुरुस्त आए: पहले रार फिर क्यों उमड़ा प्यार? महागठबंधन में कैसे बनी बात — पढ़िए इनसाइड स्टोरी

बी के झा पटना / नई दिल्ली, 23 अक्टूबर 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आज का दिन महागठबंधन के लिए ऐतिहासिक बन गया। कई दिनों तक चली खींचतान, मतभेद और सीट बंटवारे की जद्दोजहद के बाद आखिरकार आज उस अध्याय पर विराम लग गया, जिसने विपक्षी गठबंधन को भीतर से झकझोर रखा था।राजद नेता…

दिल्ली एनकाउंटर में ढेर हुआ बिहार का खूंखार ‘सिग्मा गैंग’ सरगना रंजन पाठक, चुनाव से पहले रच रहा था खून-खराबे की साजिश

बी के झा सीतामढ़ी (बिहार )/नई दिल्ली , 23 अक्टूबर बिहार के सीमावर्ती जिलों में दहशत का दूसरा नाम बन चुका कुख्यात अपराधी रंजन पाठक आखिरकार पुलिस की गोलियों से ढेर हो गया। दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार रात हुए एनकाउंटर में पुलिस ने सिग्मा एंड कंपनी गैंग के चार मोस्ट वांटेड अपराधियों को…