बिहार चुनाव 2025: दूसरे चरण के प्रचार का अंतिम दिन—शोर आज थमेगा, नेताओं ने झोंकी पूरी ताकत

बी के झा

NSK

पटना, 9 नवंबर

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन है। शाम तक माइक और मंचों का शोर थम जाएगा, लेकिन उससे पहले एनडीए और महागठबंधन दोनों ही गठबंधनों ने चुनावी मैदान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव व कांग्रेस नेताओं की दर्जनों रैलियां आज राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित हैं।

तेजस्वी यादव का 37वां जन्मदिन, राजद कार्यालय में 37 पाउंड का केकराजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं।

पटना स्थित राबड़ी आवास व राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने 37 पाउंड का केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।रात में तेजस्वी ने परिवार के साथ एक निजी समारोह में केक काटा। बहन मीसा भारती द्वारा साझा तस्वीरों में उनकी मां राबड़ी देवी, पत्नी राजश्री और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद दिखे।

तेजस्वी ने काराकाट में सभा की—महिलाओं को ₹30,000 देने का वादादूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन तेजस्वी यादव काराकाट विधानसभा के संझौली पहुंचे, जहां उन्होंने बड़ी सभा को संबोधित किया।उन्होंने कहा,“हमारी सरकार बनते ही बिहार की हर महिला के खाते में मकर संक्रांति के अवसर पर ₹30,000 एकमुश्त भेजे जाएंगे।

युवाओं को नौकरी देना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसलिए बिहार की जनता INDIA गठबंधन को जिताने का फैसला करे।”तेजस्वी ने दावा किया कि जनता का उत्साह इस बार बदलाव के पक्ष में है।एक दिन में 17–18 रैलियां,

‘हेलीकॉप्टर को ट्रैक्टर बना देंगे’ वाला बयान फिर चर्चा में

तेजस्वी यादव इन चुनावों में ज्यादा आक्रामक तरीके से प्रचार कर रहे हैं।आज वे अरवल, रोहतास, औरंगाबाद और जहानाबाद जिलों में रैलियों की लंबी श्रृंखला को संबोधित कर रहे हैं।

उनका पिछला बयान—“हेलीकॉप्टर को ट्रैक्टर बना दूंगा”—आज भी चर्चा में है, क्योंकि वे प्रतिदिन 17–18 सभाएं कर रहे हैं।कई जगह उनके हेलीकॉप्टर को देखने के लिए ही हेलीपैड पर भारी भीड़ जमा हो जाती है। कई बार समर्थक सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके करीब पहुंच जाते हैं।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की तीन रैलियां—

एनडीए के स्टार प्रचारक एनडीए की ओर से आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीन रैलियां निर्धारित हैं।

योगी सीतामढ़ी, समस्तीपुर और चंपारण में जनसभाएं करेंगे।शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीतामढ़ी के डुमरा में चुनावी सभा की थी।योगी इससे पहले दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली और सीवान में भी रैलियां कर चुके हैं।दरभंगा की रैली में उन्होंने महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए ‘तीन बंदर—पप्पू, टप्पू और अप्पू’ का जिक्र किया था, जो चर्चा में रहा।

अमित शाह का आज सासाराम दौरा—160 सीटें जीतने का दावाकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज बिहार में प्रचार के लिए मौजूद हैं।वे सासाराम में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।अमित शाह इस चुनाव अभियान में बिहार को विशेष प्राथमिकता देते दिखे हैं।उन्होंने दावा किया है कि एनडीए इस बार “160 सीटों से भी अधिक” के साथ सरकार बनाएगा।शनिवार को भी शाह ने कई रैलियों को संबोधित किया था, जहां उन्होंने अपने पुराने अंदाज़ में लालू यादव, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तीखे हमले किए।

नीतीश कुमार भी मैदान में—एनडीए की तरफ से संयुक्त मोर्चा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आज कई सभाओं में पहुंच रहे हैं।एनडीए ने प्रचार के इस अंतिम दिन पूरा संयुक्त मोर्चा लगा दिया है ताकि दूसरे चरण में वोटरों को साधा जा सके।क्या है दांव पर?दूसरे चरण में उन क्षेत्रों में मतदान होना है जहां जातीय और राजनीतिक समीकरण काफी जटिल माने जाते हैं।

दोनों गठबंधन इस दौर को निर्णायक मान रहे हैं।इसी वजह से सभी बड़े नेता अंतिम समय तक जनता तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *