पटना में मोदी का रोड शो आज: फूलों से सजा रथ तैयार, समर्थकों की भीड़ उमड़ी, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

बी के झा

NSK

पटना / न ई दिल्ली, 2 नवंबर

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज पटना में भव्य रोड शो होने जा रहा है। राजधानी की सड़कों पर दोपहर से ही लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है। समर्थक झंडे-बैनर लिए ‘मोदी-मोदी’ के नारों के साथ सड़कों पर उतर आए हैं।

शहर का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है।दिनकर चौराहा से शुरू होगा रोड शोप्रधानमंत्री मोदी का रोड शो शाम को दिनकर चौराहा से शुरू होकर गांधी मैदान की ओर बढ़ेगा। पूरे रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री का विशेष प्रचार रथ, जिसे फूलों और भारतीय तिरंगे की रंगीन सजावट से संवार दिया गया है, चौराहा पर पहुंच चुका है। रथ पर लगी लाइटें और मंच सरीखा ऊँचा प्लेटफॉर्म लोगों का ध्यान खींच रहा है।

भीड़ में उत्साह,

हर ओर ‘हर हर मोदी’ के नारे रोड शो शुरू होने से पहले ही दिनकर चौराहा से लेकर डाक-बंगला चौराहा तक सड़कों पर लोगों की भीड़ लग गई है।

महिलाएं और बच्चे भी छतों और बालकनियों पर खड़े होकर प्रधानमंत्री के आने का इंतज़ार कर रहे हैं। हर ओर भगवा रंग की झंडियां लहरा रही हैं। भीड़ में युवाओं का उत्साह देखते ही बनता है।

सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतज़ामरोड शो के मार्ग पर आईटीबीपी, एसपीजी और स्थानीय पुलिस के जवान तैनात हैं। शहर के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। घरों की छतों पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि भीड़ पर हर पल नजर रखी जा सके।

किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और क्विक रिस्पॉन्स टीम पूरे रास्ते पर मौजूद हैं।

ट्रैफिक व्यवस्था और आमजन की दिक्कतें पटना की प्रमुख सड़कों —

बोरिंग रोड, फ्रेजर रोड, एक्सहिबिशन रोड और गांधी मैदान मार्ग —

पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। लोग पैदल ही रोड शो के रूट तक पहुंच रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है, ताकि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो।

राजनीतिक संदेश और चुनावी माहौलबिहार चुनाव के अंतिम चरण से पहले प्रधानमंत्री का यह रोड शो बेहद अहम माना जा रहा है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह रोड शो पार्टी के प्रति जनता के भरोसे का प्रतीक है।

वहीं विपक्षी दल इसे “चुनावी नौटंकी” करार दे रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, पटना का यह रोड शो बीजेपी के लिए जनसमर्थन की ताकत दिखाने का मौका है, वहीं महागठबंधन इसे “जनभावनाओं को प्रभावित करने की कोशिश” बता रहा है।

शहर में पर्व जैसा माहौल पूरा पटना आज एक त्योहार की तरह सजा हुआ है — दुकानों के बाहर लाइटें, दीवारों पर पोस्टर और चौराहों पर बैनर लगे हुए हैं। बच्चे ‘अबकी बार, फिर मोदी सरकार’ के नारे लगा रहे हैं। भीड़ में कई लोग मोदी के मुखौटे और भगवा टोपी पहने नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *