B K Jha

मधुबनी: जहां गोली से कानून डरता है और बॉर्डर से देश की सुरक्षा रिसती है बाइक लूट में युवक की हत्या, अफसरों पर पथराव और चीन-नेपाल कनेक्शन वाला साइबर फ्रॉड—बिहार में कानून-व्यवस्था पर गहरे सवाल

बी के झा मधुबनी / पटना, 11 फरवरी मधुबनी—मिथिला की सांस्कृतिक पहचान वाला यह जिला अब एक बार फिर अपराध, अराजकता और अंतरराष्ट्रीय साजिश के कारण राष्ट्रीय बहस के केंद्र में आ गया है। मंगलवार को हुई दो घटनाओं ने न केवल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए, बल्कि यह भी दिखा दिया कि…

नीट छात्रा मौत मामला: डीएनए से खुलेगा सच का दरवाज़ा या फिर देर से मिला न्याय? सीबीआई से पहले पटना पुलिस की अंतिम कोशिश, सवालों के घेरे में शुरुआती जांच और सिस्टम की संवेदनशीलता

बी के झा पटना , 11 फरवरी पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत और कथित दरिंदगी का मामला अब एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। केस को सीबीआई को सौंपे जाने की सिफारिश के बावजूद, पटना पुलिस की विशेष…

बिहार में कानून की तीन तस्वीरें: सुबह एनकाउंटर, शाम लूट और रात को कुचला गया सिपाही पुलिस की गोली, अपराधियों की बेखौफी और सिस्टम की थकी हुई सांसें

बी के झा पटना/मुजफ्फरपुर/औरंगाबाद, 11 फरवरी बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति को समझना हो तो किसी रिपोर्ट या आंकड़े की जरूरत नहीं।मंगलवार का दिन ही काफी है—सुबह पटना में एनकाउंटर,शाम मुजफ्फरपुर में ज्वेलरी शॉप लूट,और रात में वाहन चेकिंग कर रहे सिपाही की कुचलकर हत्या।तीन घटनाएं, तीन जगहें—लेकिन सवाल एक ही:क्या बिहार में कानून अब…

दरभंगा में मासूम की हत्या, सड़कों पर गुस्सा और सत्ता की परीक्षा रेप-मर्डर के बाद उपद्रव , गिरफ्तारियाँ और एसएसपी हटाने की मांग ने हिला दिया प्रशासन

बी के झा दरभंगा ( बिहार )10 फरवरी छह वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या ने दरभंगा ही नहीं, पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध के बाद जो कुछ सड़कों पर फूटा, वह सिर्फ आक्रोश नहीं था — वह व्यवस्था के प्रति टूटता भरोसा था। पुलिस ने…

अप्रकाशित किताब, संसद और सियासत: नरवणे की ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर उठा बहुस्तरीय विवाद

बी के झा नई दिल्ली, 10 फरवरी भारतीय राजनीति में शायद ही कभी ऐसा हुआ हो कि एक अप्रकाशित किताब संसद से लेकर पुलिस थाने तक बहस का केंद्र बन जाए। पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ को लेकर उठा विवाद अब केवल कॉपीराइट उल्लंघन तक सीमित नहीं रह…

डीएनए, डर और व्यवस्था की चुप्पी: पटना में नीट छात्रा और दानापुर की राखी की मौत ने खड़े किए सवाल

बी के झा पटना, 10 फरवरी बिहार की राजधानी इन दिनों दो ऐसी मौतों की गवाह है, जिन्होंने न सिर्फ कानून व्यवस्था बल्कि राज्य की नैतिक और प्रशासनिक चेतना पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की रहस्यमयी मौत, दूसरी ओर दानापुर में 18 वर्षीय…

दरभंगा कांड और गृहमंत्रालय की जिम्मेदारी: सम्राट चौधरी के नेतृत्व पर उठते सवाल

बी के झा दरभंगा/पटना / न ई दिल्ली, 10‌ फरवरी दरभंगा में छह वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद जिस तरह शहर सुलगा, उसने न केवल स्थानीय पुलिस प्रशासन बल्कि राज्य के गृहमंत्रालय की कार्यशैली को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है। इस जघन्य अपराध के बाद उपजे जनाक्रोश, उपद्रव और…

बेगूसराय में खेत बना कत्लगाह: कारोबारी भूषण सिंह की हत्या ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल पहली पत्नी पर साजिश का आरोप, पारिवारिक विवाद से निकली खून की कहानी

_बी के झा बेगूसराय ( बिहार ) 10 फरवरी बिहार के बेगूसराय जिले में सोमवार की शाम गोलियों की गूंज ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया कि क्या राज्य में अब निजी दुश्मनी भी खुलेआम मौत का फरमान बन चुकी है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगाछी के समीप एक खेत में ई-रिक्शा…

लोकसभा में ‘खतरे’ की बहस: प्रधानमंत्री की सुरक्षा, विपक्ष का दावा और लोकतंत्र की कसौटी

बी के झा नई दिल्ली, 10 फरवरी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सदन में उपस्थित न होने को लेकर उठा विवाद अब सियासी आरोप–प्रत्यारोप से आगे बढ़कर संसदीय सुरक्षा और मर्यादा की बहस में तब्दील हो गया है। विपक्षी नेताओं के इस दावे को कि “प्रधानमंत्री…

पाकिस्तान की उड़ेगी नींद, आसमान में भारत की निर्णायक बढ़त 114 राफेल की मेगा डील से सुपरपावर बनने की ओर भारतीय वायुसेना

बी के झा नई दिल्ली, 10 फरवरी फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के प्रस्तावित भारत दौरे से पहले भारत की सामरिक और सैन्य तैयारियों ने नई रफ्तार पकड़ ली है। रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की 12 फरवरी 2026 को होने वाली बैठक में भारतीय वायुसेना के लिए 114 राफेल बहु-भूमिका लड़ाकू विमानों की ऐतिहासिक खरीद को…