बी के झा
NSK

बैतूल (मध्य प्रदेश) / नई दिल्ली, 10
अक्टूबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक से हुई कथित मारपीट के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। घटना के बाद प्रशासन ने एहतियातन धारा 144 लागू कर दी है और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, विवाद बढ़ने के बाद मुलताई थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।कैसे भड़का विवादसूत्रों के मुताबिक, गुरुवार शाम आरएसएस जिला प्रचारक शिवपाल यादव किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक साइड से कट लगने की बात पर कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। मामूली बहस देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई और आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। दोनों पक्षों के बीच बढ़ते विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया।भीड़ ने किया प्रदर्शन, पुलिस बल बुलाना पड़ाघटना के बाद रात में नगर में तनाव फैल गया। आरएसएस और अन्य संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में मुलताई थाने के बाहर जमा हो गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर नारेबाजी की और तोड़फोड़ की कोशिश भी की। माहौल को बिगड़ता देख प्रशासन ने तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया।कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और एसपी वीरेंद्र जैन खुद मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। फिलहाल पुलिस ने 5 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है और घटना से संबंधित वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।तनाव के बीच SHO का तबादलातनावपूर्ण हालात को देखते हुए मुलताई थाना प्रभारी को हटाने का निर्णय लिया गया है। उनकी जगह आठनेर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार को नया एसएचओ नियुक्त किया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।शहर में भारी पुलिस बल, हालात नियंत्रण मेंएसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि वर्तमान में मुलताई में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा,यह विवाद सिर्फ बाइक कट लगने को लेकर शुरू हुआ था। आरएसएस प्रचारक को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। फिलहाल माहौल शांत है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है।”हिन्दू संगठनों ने की सख्त कार्रवाई की मांगघटना के बाद कई हिन्दू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कुछ कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही से हालात बिगड़े। वहीं प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।प्रशासन की सख्त निगरानीकलेक्टर और एसपी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि कोई भी व्यक्ति भड़काऊ या झूठी खबरें न फैला सके। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए नगर में धारा 144 लागू है।
