छठ पर्व से पहले दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान — यमुना में नहीं दिखेगा झाग, CM रेखा गुप्ता का भरोसा

बी के झा

NSK

नई दिल्ली , 14 अक्टूबर

दिल्ली में छठ पर्व की तैयारियों के बीच राजधानी के लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि इस बार यमुना नदी का पानी झाग मुक्त होगा। उन्होंने दावा किया कि नदी के प्रदूषण को खत्म करने और इसके पुनरुद्धार के लिए सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है।

“छठ पर्व के दौरान यमुना में नहीं दिखेगा झाग”

CM रेखा गुप्ता दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कहा,दिल्ली के लोगों को इस बार छठ पूजा के दौरान यमुना में झाग नहीं दिखेगा। सफाई और पुनरुद्धार का काम तेजी से चल रहा है। मौजूदा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स को उन्नत किया जा रहा है, नए प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और नालों से आने वाले अनुपचारित पानी को रोकने के लिए ड्रोन मैपिंग भी की जा रही है।

”मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यमुना नदी को प्रदूषण से मुक्त करना उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।मुझे उम्मीद है कि समय के साथ हम यमुना को पूरी तरह स्वच्छ बना देंगे।

दिल्ली जल बोर्ड और जल मंत्री लगातार मेहनत कर रहे हैं। मैं दिल्ली-वासियों को आश्वस्त करती हूं कि इस बार यमुना में झाग नहीं दिखेगा,”सीएम गुप्ता ने कहा।

हर साल दिवाली के बाद यमुना में उठता झाग बनता है चिंता का कारण दिल्ली-वासियों के लिए यह समस्या कोई नई नहीं है। हर साल दिवाली के बाद सर्दियों की शुरुआत के साथ ही यमुना में झाग उठना शुरू हो जाता है।

इसका मुख्य कारण है—सीवेज, औद्योगिक अपशिष्ट और रासायनिक पदार्थों का सीधा नालों के ज़रिए यमुना में गिरना।इसी झाग के बीच छठ पर्व के दौरान श्रद्धालु महिलाएं नदी में खड़ी होकर पूजा करती रही हैं। बीते वर्षों में झाग भरे पानी में अर्घ्य देते श्रद्धालुओं की तस्वीरें सोशल मीडिया और अखबारों की सुर्खियां बन चुकी हैं। यह दृश्य न केवल श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण रहा, बल्कि दिल्ली सरकार के लिए भी शर्मिंदगी का विषय बना रहा।

बीजेपी सरकार ने उठाया है ‘युद्धस्तर पर’ सफाई का बीड़ा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार इस साल फरवरी में सत्ता में आई थी। उन्होंने पद संभालते ही घोषणा की थी कि उनकी सरकार “हर हाल में यमुना को साफ करके दिखाएगी।

”बीजेपी सरकार का कहना है कि यमुना की सफाई सिर्फ एक पर्यावरणीय नहीं, बल्कि आस्था और सम्मान से जुड़ा मुद्दा है।सरकार ने अब तक कई परियोजनाएं शुरू की हैं —पुराने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स को अपग्रेड करने की योजनानए STP लगाने के लिए टेंडर प्रक्रियाड्रोन तकनीक से नालों की निगरानी औद्योगिक अपशिष्ट पर कड़ी कार्रवाई

विपक्ष का पलटवार — “मुख्यमंत्री के बयान सिर्फ दिखावे के लिए हैं”मुख्यमंत्री के इस बयान पर विपक्षी दलों ने तीखा हमला बोला है।

आप पार्टी के नेता संजीत झा ने कहा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ठीक उसी तरह बयान देती रहती हैं, जैसे उनके शीर्ष नेता प्रधानमंत्री मोदी देश के मुद्दों पर बयान देते हैं। काम कम, प्रचार ज्यादा।

”संजीत झा ने यह भी जोड़ा कि दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के लोग, खासकर बिहार मूल के परिवार, मुख्यमंत्री के इस वादे पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।

छठ जैसे आस्था से जुड़े पर्व पर अगर यमुना फिर गंदी मिली, तो इसका असर ना सिर्फ दिल्ली बल्कि बिहार विधानसभा चुनाव में भी दिखेगा,”उन्होंने कहा।

आस्था बनाम सियासत: छठ पर्व बनेगा राजनीतिक परीक्षा का मैदान

छठ पर्व दिल्ली में केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि लाखों पूर्वांचलवासियों की आस्था और पहचान का प्रतीक है। ऐसे में यमुना की सफाई को लेकर सरकार के दावे पर सबकी नजरें टिकी हैं।

अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का यह भरोसा—“इस बार यमुना में झाग नहीं दिखेगा”— वास्तव में धरातल पर कितना साबित होता है।

अगर वाकई इस बार श्रद्धालुओं को झाग रहित यमुना में अर्घ्य देने का अवसर मिलता है, तो यह दिल्ली सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।लेकिन अगर वादे केवल भाषणों तक सीमित रह गए, तो जनता के विश्वास का झाग जरूर उड़ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *