Headlines

बिहार चुनाव 2025: मोतिहारी में बाहुबली पति के खिलाफ मेयर पत्नी ने ठोकी ताल, एक ही सीट से दाखिल किया नामांकन — बना सियासी हॉटस्पॉट

बी के झा मोतिहारी ( बिहार ) / नई दिल्ली, 22 अक्टूबर बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार रिश्तों की राजनीति का नया दिलचस्प मोड़ सामने आया है। पूर्वी चंपारण जिले की मोतिहारी विधानसभा सीट पर पति-पत्नी के आमने-सामने आने से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। एक ओर हैं आरजेडी उम्मीदवार देवा गुप्ता,…

RJD के खिलाफ मोर्चा खोलने वालीं रितु जायसवाल कौन हैं? नामांकन के बाद फूट-फूटकर रोईं, बोलीं- “मैं साजिश की शिकार हुई हूं”

बी के झा सीतामढ़ी ( बिहार ) नई दिल्ली, 22 अक्टूबर बिहार विधानसभा चुनाव के टिकट बंटवारे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में मचा घमासान अब खुलकर सामने आ गया है। पार्टी की चर्चित महिला नेता और पूर्व मुखिया रितु जायसवाल ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को…

“जनसेवा के प्रति समर्पण और अटूट संकल्प का प्रतीक — अमित शाह”, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देशभर के नेताओं ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

बी के झा नई दिल्ली, 22 अक्टूबर भारतीय राजनीति के प्रखर रणनीतिकार, संगठन के कुशल संचालक और देश के गृह मंत्री अमित शाह का आज (22 अक्टूबर) जन्मदिन है। भारतीय जनता पार्टी के “चाणक्य” कहे जाने वाले शाह 61 वर्ष के हो गए हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी…

“बिहार में ‘सूरत कांड’ की पुनरावृत्ति”: प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप — “जन सुराज के तीन प्रत्याशी BJP ने जबरन बिठा दिए, अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान पर दबाव बनाने का आरोप, जन सुराज के प्रत्याशी बोले — हमें धमकाया गया, नामांकन नहीं करने दिया गया_

बी के झा पटना / नई दिल्ली, 21 अक्टूबर बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे सियासी गर्मी भी तेज होती जा रही है। इस बीच जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने एक बार फिर बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है।मंगलवार को पटना में…

तारापुर की सियासत में नया समीकरण: सम्राट चौधरी को मिला सहारा, VIP के बिंद ने थामा भाजपा का दामन, प्रशांत किशोर बने सम्राट के लिए चुनौती

बी के झा पटना/तारापुर / नई दिल्ली, 21 अक्टूबर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रंग अब गहराता जा रहा है। खासकर तारापुर विधानसभा सीट पर सियासी पारा चरम पर है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस बार यहीं से किस्मत आजमा रहे हैं, और इस सीट पर अब एक नया राजनीतिक मोड़ देखने को मिल रहा है।मुकेश…

चुनाव बाद नीतीश कुमार ‘हाथ’ के साथ होंगे: पप्पू यादव के बयान से मचा सियासी तूफ़ान, वरिष्ठ विश्लेषकों ने भी जताई आशंका — “14 नवंबर के बाद साफ होगा बिहार का भविष्य”

बी के झा पटना/ नई दिल्ली, 21 अक्टूबर बिहार चुनाव के माहौल में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक धमाका हुआ है। पूर्णिया के कांग्रेस सांसद पप्पू यादव के ताज़ा बयान ने सियासत में हलचल मचा दी है। यादव ने दावा किया है कि “चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी नहीं, बल्कि कांग्रेस का हाथ…

“जैसे महाभारत में तय था, वैसे ही बिहार चुनाव का नतीजा भी तय है” — उपेंद्र कुशवाहा का महागठबंधन पर तीखा हमला, लालू के 15 साल में दलितों को वार्ड सदस्य बनने तक की अनुमति नहीं थी, अब NDA ने दिया प्रतिनिधित्व और सम्मान

बी के झा पटना / नई दिल्ली, 21 अक्टूबर बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयान बाज़ी तेज हो गई है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को विपक्षी महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने न केवल SIR मुद्दे पर विपक्ष को “भ्रम फैलाने वाला” करार…

पूर्व पंजाब DGP मोहम्मद मुस्तफा पर बेटे की हत्या का केस दर्ज, पत्नी रजिया सुल्ताना, बेटी और बहू भी आरोपित , 27 अगस्त के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सनसनी, अकील अख्तर ने खुद जताई थी हत्या की आशंका

बी के झा पंचकूला / नई दिल्ली,21 अक्टूबर हरियाणा के पंचकूला में 16 अक्टूबर की रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 35 वर्षीय अधिवक्ता अकील अख्तर की मौत के मामले ने बड़ा मोड़ ले लिया है। पंचकूला एमडीसी थाना पुलिस ने अकील के पिता और पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी और पंजाब की…

काला मास्क, काला लिबास और नई राजनीति की तलाश: बिहार चुनाव में फिर मैदान में पुष्पम प्रिया चौधरी

बी के झा दरभंगा / पटना / नई दिल्ली, 19 अक्टूबर बिहार की राजनीति में एक बार फिर से चर्चा का केंद्र बनी हैं काले कपड़े और मास्क में नजर आने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी। अपनी अनोखी शैली और आधुनिक सोच के लिए जानी जाने वाली पुष्पम ने एक बार फिर बिहार विधानसभा चुनाव 2025…

गिरिराज सिंह के “मुसलमान नमकहराम” बयान से सियासत गरमाई ,_ JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने दिया समर्थन, बोले – “लाभ ले रहे हैं तो राजनीतिक मजदूरी तो बनती है”

बी के झा पटना / नई दिल्ली, 19 अक्टूबर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच एक बार फिर धर्म और राजनीति का समीकरण गर्मा गया है।केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह के “मुसलमान नमकहराम” वाले बयान ने राज्य के सियासी माहौल में आग लगा दी है।जहां विपक्षी दलों ने इस बयान को “चुनावी ध्रुवीकरण की साजिश”…