“उन्हें लोकतंत्र नहीं, हमारा तेल चाहिए ” डेल्सी रोड्रिगेज़ के बयान से वॉशिंगटन में खलबली, ट्रंप की ‘तेल-राजनीति’ बेनकाब

बी के झा

NSK

काराकास / वॉशिंगटन, 8 जनवरी

वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने अमेरिका पर ऐसा सीधा और कठोर हमला बोला है, जिसने वैश्विक ऊर्जा राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। संसद को संबोधित करते हुए रोड्रिगेज़ ने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका लोकतंत्र, ड्रग्स और मानवाधिकार के नाम पर झूठे आरोप गढ़कर वेनेजुएला के विशाल तेल भंडार पर कब्ज़ा करना चाहता है।उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुले तौर पर यह दावा कर चुके हैं कि अमेरिका वेनेजुएला की सरकार से “पूरा सहयोग” पा रहा है और वह देश के तेल संसाधनों पर लंबे समय तक नियंत्रण बनाए रखेगा।

तेल की भूख और नैतिकता का मुखौटा

डेल्सी रोड्रिगेज़ ने संसद में कहा—“हम एक ऊर्जा महाशक्ति हैं। और यही हमारी सबसे बड़ी समस्या बन गई है। अमेरिका को हमारे तेल की भूख है। लोकतंत्र, ड्रग्स और मानवाधिकार—ये सब केवल बहाने हैं।”उन्होंने स्पष्ट किया कि वेनेजुएला के खिलाफ वर्षों से चलाया जा रहा अंतरराष्ट्रीय अभियान दरअसल तेल-राजनीति का आधुनिक संस्करण है, जहां सैन्य ताकत से ज्यादा आर्थिक नियंत्रण हथियार बन चुका है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह बयान सीधे-सीधे ट्रंप की उस रणनीति पर चोट करता है, जिसमें वेनेजुएला को “कमज़ोर राज्य” दिखाकर उसके संसाधनों पर वैश्विक वैधता के साथ कब्ज़ा किया जा रहा है।

चीन-रूस को संदेश: अमेरिका के बिना भी दुनिया है

डेल्ही रोड्रिगेज़ ने अपने भाषण में स्पष्ट संकेत दिया कि वेनेजुएला चीन और रूस के साथ ऊर्जा सहयोग को और गहरा करने को तैयार है।उन्होंने कहा—“हम ऐसे ऊर्जा संबंध चाहते हैं जहां सभी पक्षों को लाभ हो, जहां आर्थिक सहयोग स्पष्ट वाणिज्यिक अनुबंधों के तहत हो। हम अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में काम करेंगे, लेकिन दबाव में नहीं।

”विशेषज्ञों का मानना है कि यह बयान अमेरिकी एकाधिकार को सीधी चुनौती है और ऊर्जा बाज़ार में एक मल्टी-पोलर व्यवस्था की वकालत करता है।

मादुरो को हटाने की कोशिश: इतिहास का काला अध्याय

रोड्रिगेज ओ ने अमेरिका द्वारा निकोलस मादुरो को हटाने की कोशिश को दोनों देशों के रिश्तों पर “काला धब्बा” करार दिया।उन्होंने कहा कि—सरकार बदलने की साज़िशें‌ प्रतिबंधों के जरिए अर्थव्यवस्था को तोड़नाऔर फिर तेल बाज़ार को “खोलने” का नैरेटिवये सब एक ही रणनीति का हिस्सा हैं।हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार करना अपने-आप में असामान्य नहीं है, लेकिन समानता और संप्रभुता की शर्त पर।

अमेरिकी कार्रवाई: टैंकर जब्त, तेल पर नियंत्रणबुधवार को अमेरिकी सेना ने प्रतिबंधों से प्रभावित दो वेनेजुएला तेल टैंकरों को ज़ब्त कर लिया।इसके साथ ही ट्रंप प्रशासन ने यह भी घोषणा की कि—अमेरिका वेनेजुएला के भविष्य के कच्चे तेल उत्पादन की बिक्री का प्रबंधन करेगा वैश्विक पेट्रोलियम व्यापार की निगरानी भी वही करेगा अंतरराष्ट्रीय कानून विशेषज्ञ इसे आधुनिक आर्थिक उपनिवेशवाद का उदाहरण बता रहे हैं।

उधर अमेरिका के भीतर उबाल: ‘ट्रंप को जाना होगा

’इसी बीच अमेरिका के भीतर भी ट्रंप प्रशासन के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा है।मिनेसोटा के मिनियापोलिस में ICE एजेंट द्वारा 37 वर्षीय अमेरिकी नागरिक रेनी निकोल गुड की गोली मारकर हत्या के बाद हालात विस्फोटक हो गए।

रेनी—अमेरिका में जन्मी नागरिक थीं

कवयित्री तीन-तीन बच्चों की मां थीं

उनकी मौत के बाद शहर भर में रात-भर प्रदर्शन हुए।

ICE बनाम जनता, ट्रंप बनाम

अमेरिका प्रदर्शनकारियों की तख्तियों पर लिखा था—“ट्रंप को जाना होगा

ICE राज्य से बाहर जाओ”जहां होमलैंड सिक्योरिटी ने एजेंट का बचाव किया, वहीं शहर के मेयर, सिटी काउंसिल, डेमोक्रेट नेता कमला हैरिस और हकीम जेफ्रीज़ ने सरकारी दावे को खारिज कर दिया।मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज़ ने तो यहां तक कह दिया—“इस प्रोपेगैंडा मशीन पर भरोसा मत करो।

”विश्लेषण: बाहर तेल-साम्राज्यवाद, अंदर लोकतांत्रिक संकट

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह महज़ संयोग नहीं है कि—एक तरफ ट्रंप विदेशों में तेल और संसाधनों पर कब्ज़े की बात कर रहे हैं दूसरी तरफ अमेरिका के भीतर नागरिक अधिकार और पुलिस हिंसा को लेकर जनता सड़कों पर हैं-यह अमेरिका की दोहरी संकट की तस्वीर है—बाहर शक्ति का अहंकार,अंदर लोकतंत्र का क्षरण।

निष्कर्ष:

डेल्सी का बयान, ट्रंप के लिए चेतावनी डेल्ही रोड्रिगेज़ का बयान सिर्फ एक भाषण नहीं, बल्कि एक भूराजनीतिक घोषणा है।यह अमेरिका को यह याद दिलाता है कि—तेल हमेशा युद्ध का कारण रहा है लेकिन हर तेल-राष्ट्र घुटनों पर नहीं झुकताऔर शायद यही वजह है कि यह बयान ट्रंप को सिर्फ ‘मिर्ची’ नहीं, बल्कि रणनीतिक बेचैनी देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *