बी के झा
NSK

अहमदाबाद, 9 नवंबर
गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारियां उस समय हुईं जब खुफिया एजेंसियों को पता चला कि देश में केमिकल बम से बड़े पैमाने पर हमला करने की तैयारी चल रही है और इसके तार सीधे पाकिस्तान से जुड़े हैं। पकड़े गए आतंकियों में चीन से MBBS पास एक डॉक्टर भी शामिल है, जिसने ‘रिगिन गैस’ जैसा घातक रासायनिक बम तैयार करने की कोशिश की थी।
कैसे फंसा ATS के हत्थे मास्टरमाइंड डॉक्टर?खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली कि हैदराबाद निवासी अहमद मोहय्यूद्दीन सैयद (35), जो पेशे से डॉक्टर है, अहमदाबाद में छिपकर भारत में बड़े आतंकी हमले की तैयारी कर रहा है।ATS ने तत्काल टेक्निकल सर्विलांस शुरू किया और अहमदाबाद–महेसाणा रोड पर अडालज टोल प्लाज़ा के आगे एक सिल्वर फोर्ड फिगो को रोककर सैयद को धर दबोचा।उसकी कार से बरामद हुआ:दो ग्लॉक पिस्तौलएक बेरेटा पिस्तौल30 जिंदा कारतूस10 लीटर की बोतल में लगभग 4 लीटर कैस्टर ऑयल (रिगिन गैस का प्रमुख घटक)
रिगिन गैस से बम बनाने की तैयारी
पूछताछ में अहमद सैयद ने खुलासा किया कि उसने चीन में MBBS किया और चिकित्सा ज्ञान का उपयोग कर रासायनिक हथियार तैयार करने की कोशिश कर रहा था। उसने कई कच्चे रसायन और उपकरण खरीदे थे।उसके मोबाइल और कॉल डिटेल्स से ATS को दो और साथियों का पता चला।
दो और आरोपी गिरफ्तार — UP से आतंकी नेटवर्क
सैयद की जानकारी के आधार पर ATS ने उत्तर प्रदेश के दो युवकों को पकड़ लिया:
1. आजाद सुलेमान शेख (20) — सफाई कर्मचारी
2. मोहम्मद सुहैल मोहम्मद सलीम (23) — छात्र
दोनों ने कबूल किया कि वे हथियारों का जखीरा राजस्थान के हनुमानगढ़ से लाए थे और पिछले कई महीनों से कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित थे।
पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार आ रहे थे भारत
पूछताछ में सबसे चौंकाने वाली जानकारी यह सामने आई कि इन आतंकियों को हथियार और गोला-बारूद पाकिस्तान सीमा से ड्रोन के माध्यम से भेजे जा रहे थे।सैयद का संपर्क अबू खदीजा नामक अफगान मूल के व्यक्ति से था, जो इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) से जुड़ा बताया जा रहा है। साथ ही कई पाकिस्तानी नागरिक उसके सीधे संपर्क में थे।
संवेदनशील शहरों की की गई थी रेकीआतंकियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने लखनऊ, दिल्ली, अहमदाबाद की कई संवेदनशील जगहों की रेकी कर संभावित हमले का प्लान तैयार किया था।
UAPA व आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
ATS ने अहमद मोहय्यूद्दीन सैयद, आजाद शेख, सुहैल सलीम खान और फरार आरोपी अबू खदीजा के खिलाफ UAPAभारतीय न्याय संहिताआर्म्स एक्टके तहत मामला दर्ज किया है।डॉक्टर अहमद मोहय्यूद्दीन सैयद को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 17 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।बाकी आरोपियों से भी लगातार पूछताछ जारी है और ATS को आशंका है कि यह नेटवर्क देश के कई राज्यों तक फैला हो सकता है।
गिरफ्तार आरोपियों का पूरा विवरण 1. अहमद मोहय्यूद्दीन सैयद (35)पेशा: डॉक्टरपता: राजेंद्रनगर, हैदराबाद 2. आज़ाद सुलेमान शेख (20)पेशा: सफाई कार्यपता: शामली, उत्तर प्रदेश3. मोहम्मद सुहैल मोहम्मद सलीम खान (23)पेशा: विद्यार्थीपता: लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश
