जम्मू-कश्मीर: ‘कश्मीर टाइम्स’ के जम्मू कार्यालय पर SIA की बड़ी कार्रवाई, हथियारों से जुड़े कारतूस और संदिग्ध सामग्री बरामद

बी के झा

NSK

जम्मू/ न ई दिल्ली, 20 नवंबर

जम्मू-कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण अभियान चलाते हुए प्रतिष्ठित अखबार कश्मीर टाइम्स के जम्मू स्थित कार्यालय पर छापेमारी की। एजेंसी ने यह कार्रवाई प्रकाशन से जुड़े कुछ लोगों पर देश-विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के गंभीर आरोपों की जांच के तहत की है।अधिकारियों ने बताया कि कई घंटों तक चली तलाशी में दफ्तर के विभिन्न कक्षों, कंप्यूटर सिस्टम और दस्तावेजों की गहन जांच की गई।

इस दौरान SIA टीम ने AK-47 राइफल के कारतूस, पिस्तौल के कई राउंड और हथगोले के पिन समेत कई संदिग्ध सामग्री बरामद की।इन बरामदियों ने जांच एजेंसी को चौंका दिया है, क्योंकि किसी मीडिया संस्थान के परिसर से इस तरह का युद्ध-स्तरीय सामान मिलना बेहद असामान्य माना जाता है।

सूत्रों के अनुसार, प्राप्त हुए सबूतों के आधार पर प्रकाशन से जुड़े कुछ प्रमोटरों और कर्मचारियों से जल्द ही विस्तृत पूछताछ की जा सकती है। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियारों से संबंधित यह सामग्री कार्यालय तक कैसे पहुंची और इसका उद्देश्य क्या था।छापेमारी के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।

जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर सिंह चौधरी ने कार्रवाई का समर्थन तो किया, लेकिन इसके साथ ही एजेंसियों को निष्पक्षता बरतने की नसीहत भी दी।चौधरी ने कहा,अगर वास्तव में किसी तरह की गलत गतिविधि हुई है तो कानून अपना काम करेगा। लेकिन यदि यह कार्रवाई केवल दबाव बनाने के लिए है, तो यह बिल्कुल गलत दिशा होगी।

”SIA की यह कार्रवाई मीडिया संस्थानों में सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर कई सवाल खड़े करती है। साथ ही यह जांच भी अब एक हाई-प्रोफाइल मोड़ ले चुकी है,

क्योंकि कश्मीर टाइम्स लंबे समय से जम्मू-कश्मीर की राजनीति और नीतियों पर अपने बेबाक रुख के लिए जाना जाता रहा है।

अब एजेंसी की आगामी कार्रवाई और पूछताछ से यह साफ होगा कि बरामद सामग्री किसी बड़ी साजिश की कड़ी है या फिर किसी और रहस्य की ओर इशारा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *