बी के झा
NSK

नई दिल्ली, 10 दिसंबर
लोकसभा में बुधवार का दिन सिर्फ एक संसदीय बहस नहीं रहा—यह उस बड़ी वैचारिक लड़ाई का मंच बन गया जो आने वाले वर्षों में भारत की चुनावी राजनीति की दिशा तय करेगी। चुनाव सुधारों पर चर्चा के दूसरे दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष के आरोपों का जिस धारदार अंदाज़ में जवाब दिया, वह संसद के इतिहास में एक राजनीतिक “काउंटर-सर्जिकल स्ट्राइक” के रूप में दर्ज होने वाला है।सदन में शाह का संदेश स्पष्ट, कठोर और तीन शब्दों में सीमित था—”डिटेक्ट, डिलीट & डिपोर्ट”यानी घुसपैठियों को पहचानो, हटाओ और देश से बाहर करो।
बीजेपी चुनाव क्यों जीतती है? शाह का 7-Point Power Punchअमित शाह ने विपक्ष के “वोट चोरी” वाले आरोपों को जनता के बीच “राजनीतिक रोदनधारा” करार देते हुए कहा कि बीजेपी चुनाव इसलिए नहीं जीतती, बल्कि इसलिए जीतती है क्योंकि विपक्ष राष्ट्रवाद के हर मुद्दे पर गलत दिशा में खड़ा रहता है।उन्होंने एक–एक कर वे 7 मुद्दे गिनाए जिन पर विपक्ष का रुख जनता को पसंद नहीं आया:1. आपने सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध किया—इसलिए हम जीते।2. आपने एयर स्ट्राइक का विरोध किया—इसलिए हम जीते।3. आपने 370 हटाने का विरोध किया—इसलिए हम जीते।4. आपने राम मंदिर के खिलाफ खड़े होकर गलत किया—इसलिए हम जीते।5. आपने घुसपैठियों पर कार्रवाई का विरोध किया—इसलिए हम जीते।6. आपने CAA का विरोध किया—इसलिए हम जीते।7. अब ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ का विरोध कर रहे—इसलिए 2029 भी हम जीतेंगे।8. शाह के इन बयानों ने सदन में सन्नाटा भी बिखेरा और ताली भी।
कांग्रेस की हार का कारण—ईवीएम नहीं, नेतृत्व: शाहअमित शाह ने राहुल गांधी को सीधा निशाने पर लेते हुए कहा—“चुनाव हारने का कारण EVM नहीं, आपका नेतृत्व है। एक दिन कांग्रेस कार्यकर्ता ही आपसे सवाल पूछेंगे।”शाह ने विपक्ष पर चुनाव आयोग को “डेमेज करने की राजनीतिक साजिश” का आरोप लगाया और कहा कि पिछले 11 वर्षों में विपक्ष 30 चुनाव जीत चुका है।“अगर ईवीएम गलत है तो उन 30 जीतों को भी अवैध मान लें?”
“वोट चोरी”—शाह का इतिहास-वार हमलाअमित शाह ने वोट चोरी की दो ऐतिहासिक मिसालें गिनाईं, जो इस बहस का सबसे नुकीला हिस्सा साबित हुईं—
इंदिरा गांधी का रायबरेली केस (1975)राज नारायण ने इलाहाबाद हाईकोर्ट जाकर चुनौती दी और कोर्ट ने चुनाव रद्द कर दिया।शाह बोले—“वोट चोरी के अपराध को ढकने के लिए संसद में कानून लाया गया कि PM के खिलाफ केस नहीं हो सकता!”
नेहरू बनाम पटेल वोटिंग उन्होंने बताया कि राज्यों के वोटों से PM चुनना था—पटेल को 28 वोट नेहरू को 2 वोट फिर भी प्रधानमंत्री नेहरू बने।“इससे बड़ा वोट हेरफेर क्या होगा?”
124 वर्ष की ‘मिंता देवी’—वोट लिस्ट की वायरल गलतीशाह ने राहुल द्वारा उठाए उदाहरणों का जवाब बेहद तथ्यों के साथ दिया—एक मतदाता की उम्र 34 थी, छप 124 गया।कारण—ऑनलाइन आवेदन में गलती।उन्होंने कहा—“क्या हम ऐसे मानवीय एरर को वोट चोरी बताएँगे?”
हरियाणा वाले ‘501 वोट’ का सच राहुल गांधी द्वारा किए गए “परमाणु बम” दावे पर चुनाव आयोग की जांच का हवाला देते हुए शाह ने बताया—हाउस नंबर 265 कोई झुग्गी नहीं, बल्कि 1 एकड़ का संयुक्त परिवार वाला पुश्तैनी परिसर है।जिसमें कई पीढ़ियाँ रहती हैं।“2014, 2019, 2024—कांग्रेस की सरकार रहते हुए भी यही नंबर चल रहा था।”
SIR—पहली बार मोदी सरकार नहीं कर रहीशाह ने SIR का पूरा इतिहास सामने रखा—1952 – नेहरू1957 – नेहरू1961 – नेहरू1965–66 – लाल बहादुर शास्त्री1983–84 – इंदिरा गांधी1987–89 – राजीव गांधी1992–95 – नरसिम्हा राव2002–03 – अटल बिहारी वाजपेयी2004 – मनमोहन सिंहऔर फिर कहा—“SIR आपका बनाया सिस्टम है। इसे अब हम गलत कैसे हो गए?
घुसपैठियों पर शाह का कड़ा संदेश सदन गूँज उठा जब शाह ने कहा—“क्या विदेशी नागरिक तय करेंगे कि भारत का प्रधानमंत्री कौन बनेगा?
SIR सिर्फ शुद्धिकरण है, इसमें किसी भारतीय को छुआ भी नहीं जाएगा।”
सोनिया गांधी की नागरिकता पर सवालसदन में बवाल उस समय हुआ जब शाह ने कहा—“एक वाद कोर्ट में है कि सोनिया गांधी भारतीय नागरिक बनने से पहले मतदाता बन गई थीं… इसका जवाब उन्हें कोर्ट में देना है।”कांग्रेस के सांसद तुरंत वेल में आ गए।
BJP–NDA का संदेश: बहस से नहीं भागेंगेशाह ने सत्र का सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत देते हुए कहा—“संसद भारत की सबसे बड़ी पंचायत है। हम किसी बहस से नहीं भागते, लेकिन SIR पर चर्चा इस सदन में हो ही नहीं सकती, क्योंकि यह चुनाव आयोग का विषय है।”
निष्कर्ष
‘वोटर लिस्ट’ अब राजनीति का नया रणक्षेत्र अमित शाह के 52 मिनट के भाषण ने साफ कर दिया है कि आने वाले चुनावों की असली लड़ाई—
नैरेटिव बनाम राष्ट्रवादी होगी।विपक्ष की तर्क-व्यवस्था पर जोरदार वार करते हुए शाह ने अपनी पार्टी का चुनावी थीम भी सेट कर दिया है—
वोट की पवित्रता बचाओ, घुसपैठियों को हटाओ।”संसद में यह बहस अब सिर्फ चुनाव सुधार की चर्चा नहीं रही, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक आत्मा पर एक व्यापक विमर्श बन चुकी है।
