बी के झा
NSK




पटना, 11 नवंबर
बिहार में दो चरणों की वोटिंग पूरी होते ही सियासी तापमान चरम पर है। दोनों चरणों में रिकॉर्डतोड़ मतदान के बाद अब पूरा बिहार एक ही सवाल पूछ रहा है—इतनी लैंडस्लाइड वोटिंग किसके पक्ष में गई? क्या यह नीतीश कुमार को एक बार फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी दिलाएगी, या तेजस्वी यादव के हाथ में सत्ता की चाबी सौंपेगी?पहले चरण की 121 सीटों पर जहां 65% से अधिक वोटिंग हुई थी, वहीं दूसरे चरण की 122 सीटों पर यह रिकॉर्ड टूट गया। शाम 5 बजे तक 67% से ज्यादा वोटिंग दर्ज हुई है।
भारी मतदान ने चुनावी पंडितों को भी चौंका दिया है और अनुमान लगाना मुश्किल हो गया है कि जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है या स्थिरता के नाम पर एनडीए को फिर चुना है।इसी बीच इंडिया टीवी–MATRIZE का एग्जिट पोल सामने आया है, जिसमें बेहद चौंकाने वाले आंकड़े हैं।
एग्जिट पोल : 243 सीटों पर किसे कितनी सीटें?एनडीए : 147–167महागठबंधन : 70–90अन्य : 02–08वोट प्रतिशतएनडीए : 48.4%महागठबंधन : 36.8%अन्य : 14.8%
किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं?एनडीए गठबंधनJDU : 67–75BJP : 67–73LJPR : 7–9HAM : 4–5RLM : 1–2महागठबंधनRJD : 53–58Congress : 10–12VIP : 1–4CPIML : 5–8CPI/CPM : 4–6अन्यजन सुराज : 0–2AIMIM : 2–3अन्य : 0–5
एग्जिट पोल पर RJD–कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया : “तेजस्वी होंगे बिहार के CM”मतदान समाप्त होते ही RJD और कांग्रेस ने एग्जिट पोल को पूरी तरह खारिज कर दिया।RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा—एग्जिट पोल पहले भी गलत हुए हैं, इस बार भी होंगे।
14 नवंबर को महागठबंधन भारी बहुमत से जीतकर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएगा। जनता ने एनडीए को सत्ता से बाहर करने के लिए वोट दिया है। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।”RJD प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव बोले—बिहार में बंपर वोटिंग से बीजेपी हिल गई है। एग्जिट पोल एजेंसियां पैसे लेकर रिपोर्ट देती हैं। बीजेपी अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है ताकि मतगणना में धांधली कर सके।”
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा—हम एग्जिट पोल पर टिप्पणी नहीं करेंगे। बिहार को उसके वोट के अधिकार के साथ छेड़छाड़ का जवाब 14 नवंबर को मिल जाएगा। महागठबंधन सरकार बनाएगा।”कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले—एग्जिट पोल संकेत मात्र होते हैं, सही परिणाम नहीं। असली तस्वीर 14 नवंबर को सामने आएगी।”कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर का दावा है कि रिकॉर्ड मतदान मौजूदा सरकार के खिलाफ होता है, इसलिए परिणाम एग्जिट पोल से बिल्कुल अलग होंगे।
“कांग्रेस दावा कर रही है तो हंसी आती है”—वरिष्ठ पत्रकार का तंज
एक वरिष्ठ पत्रकार ने कांग्रेस के दावों पर करारा तंज कसते हुए कहा“RJD का दावा तो समझ आता है, लेकिन कांग्रेस जब जीत का दावा करती है तो हंसी आती है। इस चुनाव में कहीं से भी नहीं लगा कि कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा थी। इस बार कांग्रेस डबल डिजिट में भी आए तो गनीमत है।”
उन्होंने आगे कहा—प्रशांत किशोर कह रहे थे हम या तो 10 सीटें लाएंगे या 150 के ऊपर। लगता है वह पहले वाले आंकड़े के आसपास ही सिमटेंगे।”
एग्जिट पोल में प्रशांत किशोर की जन सुराज को झटका—’खाता तक न खुले’ का अनुमान पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को एग्जिट पोल के अनुसार अपेक्षित सफलता नहीं मिलती दिख रही है।अनुमान:सीटें : 0–2वोट शेयर : 5–6%वोट पैटर्नपुरुष वोट : 6%महिला वोट : 6%सवर्ण : 7%OBC : 4%SC : 5%मुस्लिम : 4%प्रशांत किशोर के व्यापक जनसंपर्क और गांव-गांव अभियान के बाद भी पार्टी को सीमित समर्थन मिलता दिख रहा है।
अंत में… बिहार ने अपनी भूमिका निभा दीबिहार की जनता ने रिकॉर्डतोड़ मतदान कर अपना काम कर दिया है।अब बारी है ईवीएम की, जो 14 नवंबर को बताएगा—
क्या नीतीश कुमार इतिहास रचकर आखिरी बार सत्ता में लौटेंगे?
या तेजस्वी यादव नए युग की शुरुआत करेंगे?
क्या कांग्रेस डबल डिजिट पार कर पाएगी?
क्या जन सुराज अपनी पहली परीक्षा में असफल साबित होगी?एक बात साफ़ है—इस बार चुनाव की लड़ाई सिर्फ सीटों की नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा, नेतृत्व और भरोसे की है।
