मेरे प्रिय पाठक बंधुओं,

बी के झा

पटना 9 मई

आप सभी के स्नेह, विश्वास और अथाह प्रेम ने मुझे हमेशा लेखनी के माध्यम से समाज की हर छोटी-बड़ी खबर आप तक पहुंचाने की प्रेरणा दी है। किंतु जीवन के इस छोटे से स्वास्थ्य संबंधी पड़ाव के कारण आगामी दो-चार दिनों तक मैं NSK पर अपने द्वारा लिखी खबरें आप तक नियमित रूप से नहीं पहुंचा पाऊंगा।

आज मेरी आंखों के कैटरेक्ट (मोतीयाबिंद) की सर्जरी होने जा रही है। ईश्वर की कृपा, आप सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं के बल पर मुझे पूर्ण विश्वास है कि मैं शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः उसी ऊर्जा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ आप सबके बीच लौटूंगा।

पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज और आप सभी पाठकों से जुड़ा एक आत्मीय दायित्व है। आप लोगों का स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।

आप सभी से विनम्र आग्रह है कि अपना आशीर्वाद और शुभेच्छाएं बनाए रखें। बहुत जल्द फिर से NSK के माध्यम से खबरों और विचारों का सिलसिला पहले की तरह जारी रहेगा।

सादरआपका अपना

बी के झा 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *