लखीसराय में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव, पहले चरण की वोटिंग के बीच बढ़ा तनाव, RJD समर्थकों पर आरोप—“अभी सत्ता में आए नहीं, गुंडागर्दी शुरू

बी के झा

NSK

लखीसराय, ( बिहार ) 6 नवंबर

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया के दौरान लखीसराय जिले के खोरियारी गांव में एक बड़ा राजनीतिक हंगामा देखने को मिला।

राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर गुरुवार को पथराव और चप्पलें फेंके जाने की घटना ने चुनावी माहौल को अचानक गर्म कर दिया। घटना के बाद यह इलाका सुरक्षा एजेंसियों के लिए संवेदनशील जोन में बदल गया।

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा मतदान निरीक्षण के लिए खोरियारी गांव पहुँचे थे। आरोप है कि RJD समर्थकों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया, आगे बढ़ने से रोका और फिर देखते ही देखते भीड़ ने “मुर्दाबाद” के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद काफिले पर पथराव और चप्पलें फेंके जाने की घटनाएँ हुईं।

विजय सिन्हा ने साफ तौर पर कहा—“

आरजेडी के गुंडों ने हमला किया है। अभी सत्ता में आए नहीं कि गुंडागर्दी शुरू हो गई। जनता समझ चुकी है कि राज्य किस दिशा में जाएगा।”घटना के बाद सुरक्षा बलों ने भीड़ को किसी तरह हटाया और उपमुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला।

हालांकि पथराव में काफिले की कुछ गाड़ियों को हल्का नुकसान होने की बात सामने आई है।

स्थानीय पत्रकार का बड़ा दावा

घटनास्थल पर मौजूद एक स्थानीय पत्रकार (नाम न बताने की शर्त पर) ने बताया कि यदि बिहार में सुशासन मजबूती से लागू होता, तो स्थिति इतनी नहीं बिगड़ती। उनके अनुसार:“विजय सिन्हा खुद स्थानीय प्रशासन और एसपी पर पक्षपात का आरोप लगाने को मजबूर हैं।

चुनाव के दौरान धर्म और रेबड़ियों की राजनीति का फॉर्मूला यहाँ आम होता जा रहा है। आज जो घटना हुई, उसमें RJD कार्यकर्ताओं के साथ-साथ एक सीटिंग MLC की भूमिका भी बताई जा रही है।

उन्होंने कहा यह नज़ारा एक बार फिर पुराने ‘लालू राज’ की याद दिला गया।”

पहले चरण का मतदान: बड़े नेताओं ने डाले वोट

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में राज्य भर के कई दिग्गज नेताओं ने मतदान किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने गृह नगर बख्तियारपुर में वोट डालते हुए कहा—“

मतदान नागरिक का अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी है

।”उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तारापुर में मतदान के बाद कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो काम हुआ है, वह निरंतर जारी रहना चाहिए।

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लखीसराय में मतदान के बाद बुर्का पहनी महिलाओं की पहचान की जांच को आवश्यक बताते हुए कहा कि यह कदम “वोट चोरी रोकने” के लिए उठाया जाना चाहिए।

उन्होंने जोड़ा—“यह धार्मिक पक्षपात नहीं है। बिहार में न तेजस्वी की सरकार बनेगी, न यहाँ किसी प्रकार का शरीयत कानून लागू होगा।”

मतदान प्रतिशत में लखीसराय

आगे राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर 1:00 बजे तक 3.75 करोड़ मतदाताओं में से 42.31% मतदान दर्ज किया गया।गोपलगंज – 46.73%लखीसराय – 46.37%बेगूसराय – 46.02%मतदान शांतिपूर्ण रहा,

सिवाय लखीसराय के खोरियारी में उपमुख्यमंत्री के काफिले पर हुए हमले ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया।चुनाव आयोग की नजरघटना की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *