धमाके से दहला कानपुर: बिसाती बाजार में बड़ा विस्फोट, आठ घायल; डीजीपी ने मांगी रिपोर्ट, एटीएस और फॉरेंसिक टीम मौके पर

बी के झा

NSK

कानपुर / नई दिल्ली, 9 अक्टूबर

बुधवार शाम कानपुर का मेस्टन रोड स्थित बिसाती बाजार जोरदार धमाके से दहल उठा। इस विस्फोट में आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। धमाके की गूंज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते ने देर रात तक जांच की।सीसीटीवी फुटेज से खुली घटना की परतेंपुलिस जांच में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि दुकान में रखे पटाखों और बारूद के ढेर में अचानक विस्फोट हुआ। धमाके के तुरंत बाद वहां खड़ी स्कूटियां और आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। दुकानों के अंदर भारी मात्रा में तैयार पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है।ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) आशुतोष कुमार ने बताया —यह कोई आतंकी घटना नहीं लग रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अवैध रूप से बारूद के भंडारण के बीच किसी चिनगारी से विस्फोट हुआ। बिना अनुमति पटाखे बनाना और रिहायशी इलाके में बारूद रखना गंभीर अपराध है। जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”धमाके का वक्त और शुरुआती अफरातफरीशाम करीब 7:20 बजे मूलगंज थाना क्षेत्र के बिसाती बाजार में यह धमाका हुआ। प्रारंभ में अफवाह उड़ी कि विस्फोट स्कूटी में हुआ है। बाद में जांच में सामने आया कि धमाका दुकान के अंदर बारूद में हुआ था।धमाके में घायल हुए लोगों में दुकान मालिक, ग्राहक और आसपास के कारीगर शामिल हैं। घायलों में –अश्विनी कुमार साहनी (58) निवासी लाल बंगला – स्कूटी मालिक, गंभीर हालत में भर्तीरईसुद्दीन (35) – ज्वेलरी कारीगर, बेकनगंज निवासीअब्दुल (24) – स्पोर्ट्स सामान व्यापारीमो. मुरसलीन (25) – बैग दुकानदारजुबीन (15) – बेल्ट व चश्मे की दुकान पर काम करता था, मीरपुर निवासीसुहाना (14) – कूड़ा बीनने वाली किशोरी, बेकनगंज की रहने वालीचार गंभीर घायलों को लखनऊ पीजीआई रेफर किया गया है, दो को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दो को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।डीजीपी ने मांगी विस्तृत रिपोर्टउत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्णा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से ब्योरा मांगा है। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को मौके से मिले नमूनों की जांच जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं।इसके साथ ही एटीएस की दो टीमें लखनऊ से कानपुर पहुंचीं और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है।एडीजी (कानून-व्यवस्था) ने एसटीएफ को भी अलर्ट पर रखा है ताकि किसी भी संभावित साजिश को समय रहते रोका जा सके।क्या साजिश थी या हादसा?जांच एजेंसियां अब इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि कहीं यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं था। साथ ही यह संभावना भी जांची जा रही है कि कहीं दीपावली से पहले अवैध रूप से पटाखा निर्माण या विस्फोटक सामग्री का परिवहन तो नहीं हो रहा था।फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल से मिले बारूद और विस्फोटक अवशेषों को सील कर दिया है और संबंधित दुकानदारों से पूछताछ जारी है।जांच पूरी होने तक बाजार रहेगा बंदप्रशासन ने बिसाती बाजार को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। आसपास के इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। स्थानीय व्यापारियों से भी अवैध पटाखा कारोबार की जानकारी देने की अपील की गई है।संक्षेप में:कानपुर के बिसाती बाजार में भीषण धमाका, 8 घायलसीसीटीवी फुटेज में पटाखों के बीच विस्फोट की पुष्टिडीजीपी ने मांगी रिपोर्ट, एटीएस-फॉरेंसिक टीम जांच में जुटीरिहायशी इलाके में बारूद भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई के संकेत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *