बी के झा
NSK

नई दिल्ली, 27 नवंबर
नई दिल्ली के द्वारका में 23 अगस्त को एक बेहद सादा और भावनात्मक क्षण ने भारतीय राजनीति में संगठनात्मक संस्कृति और मानवीय मूल्यों की नई मिसाल पेश कर दी। भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में वर्षों से टाइपिस्ट के रूप में सेवाएं दे रहे रामधन की बेटी के विवाह में खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी ने न सिर्फ परिवार को भावुक कर दिया बल्कि सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में भी खूब चर्चा बटोरी।व्यस्तताओं के बीच ‘परिवार’ निभाने पहुंचे शाह राजनीति के व्यस्ततम चेहरों में से एक अमित शाह का किसी पार्टी कर्मचारी के पारिवारिक समारोह में इस तरह शामिल होना यह दर्शाता है कि भाजपा और आरएसएस में संगठन सिर्फ पदों का ढांचा नहीं बल्कि रिश्तों और सम्मान की बुनियाद पर खड़ा परिवार है।
शाह न केवल विवाह समारोह में पहुँचे, बल्कि ‘मुखिया’ की तरह बारातियों की अगवानी करते भी दिखे। यह दृश्य वहां मौजूद हर व्यक्ति के लिए गर्व और आश्चर्य का विषय था।सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में रामधन और उनका परिवार मंच पर खुशी से खड़ा है, जबकि अमित शाह सादगी और सहजता के साथ उपस्थित दिखाई देते हैं।
जीनत राणा नाम के एक हैंडल ने पोस्ट में लिखा—“आपको इस तस्वीर से इस सवाल का जवाब मिल जाएगा कि मोदी-शाह की जोड़ी के प्रति उनकी टीम क्यों इतनी समर्पित रहती है।”यह टिप्पणी सिर्फ राजनीतिक संदेश नहीं बल्कि उस कार्य-संस्कृति की झलक भी है, जिसमें बड़े नेता भी छोटे कार्यकर्ताओं को सम्मान देने में पीछे नहीं हटते।
सिर्फ शाह नहीं, कई नेता भी हुए शामिल साथ ओह में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम समेत कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। यह उपस्थिति स्पष्ट करती है कि भाजपा संगठन में वर्षों की सेवा करने वाले एक सामान्य कर्मचारी की खुशी भी शीर्ष नेतृत्व के लिए उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी किसी बड़े पदाधिकारी की।नेताओं का कार्यकर्ताओं से भावनात्मक जुड़ाव
पुरानी परंपराओं से उदाहरण पहले भी देखने को मिले हैं। हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पीएसओ की बेटी की शादी में हरियाणा पहुँचे थे।यह घटनाएँ दर्शाती हैं कि राजनीति में मानवीय संबंधों की बुनियाद आज भी जीवित है—और जब बड़े नेता इन बंधनों को निभाते हैं तो यह संगठन की आत्मा को और मजबूत करता है।एक साधारण परिवार की असाधारण खुशी
रामधन जैसे कर्मचारी दिन-रात पार्टी कार्यालय में काम करते हैं, अक्सर स्पॉटलाइट से दूर। लेकिन उनकी बेटी की शादी में देश के गृह मंत्री की उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि भाजपा में हर कार्यकर्ता सिर्फ कर्मचारी नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा है।द्वारका की उस शाम ने राजनीति की कठोर छवि को किनारे कर यह साबित कर दिया कि बड़े लोग वही हैं, जो छोटे लोगों को बड़ा सम्मान देते हैं।
