बी के झा
NSK


दुबई/ नई दिल्ली, 21 नवंबर
दुबई एयर शो में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब भारतीय वायुसेना (IAF) का अत्याधुनिक हल्का लड़ाकू विमान तेजस अचानक आसमान से नीचे आ गिरा। तेज रफ्तार में उड़ान भरते हुए हुआ यह हादसा कुछ ही सेकंड में इतना भयावह हो गया कि दर्शकों की चीखें चारों ओर गूंज उठीं। हादसा स्थानीय समय अनुसार करीब 2:10 बजे हुआ, जब तेजस अपने निर्धारित हवाई प्रदर्शन का करतब कर रहा था।कुछ ही पल में आग का विशाल गोला बना
तेजस प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही विमान नीचे की ओर झपटा, पलक झपकते ही उसमें भीषण आग लग गई। देखते-देखते तेजस आग के विशाल गोले में तब्दील हो गया। दुर्घटना के बाद स्थल से उठते घने काले धुएं ने पूरे क्षेत्र को ढक लिया। हजारों की संख्या में मौजूद दर्शक दहशत में आ गए—
कई लोग दौड़ पड़े, तो कई वहीं खड़े स्तब्ध रह गए।IAF ने पायलट की शहादत की पुष्टि की भारतीय वायुसेना ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान के पायलट ने बहादुरी से स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन वह बच नहीं सके और उनकी दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई। IAF ने कहा:”हमारे पायलट की शहादत का हमें गहरा दुख है। इस कठिन घड़ी में हम उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। हादसे के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की गई है।”दुर्घटना के मंजर से कांप उठे लोग हादसे का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों में हैरानी और दुख की लहर दौड़ पड़ी है।
वीडियो में दिख रहा है कि दर्शक चीखते हुए पीछे हटने लगते हैं जबकि तेजस जमीन पर गिरते ही धू—धू कर जलने लगता है। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि ऐसा दृश्य उन्होंने जिंदगी में पहली बार देखा।तेजस: भारत की तकनीकी शक्ति का प्रतीक तेजस्वी सिर्फ एक विमान नहीं, बल्कि भारत की आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता का प्रतीक है।यह एक चौथी पीढ़ी का हल्का लड़ाकू विमान (LCA) है, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) के निर्देशन में विकसित किया है।
इसमें अत्याधुनिक एवियोनिक्स और हथियार प्रणाली लगाई गई हैयह भारतीय वायुसेना के बेड़े का एक प्रमुख हिस्सा है तेजी, फुर्ती, और मारक क्षमता के मामले में यह अपने वर्ग में विश्वस्तरीय माना जाता है भारत के इस टेक्नोलॉजिकल चमत्कार के साथ हुआ यह हादसा केवल तकनीकी जांच का विषय नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए भावनात्मक आघात भी है।जांच के बाद सामने आएंगे कारण निर्माण कंपनी HAL, IAF और दुबई एयर शो प्राधिकरण मिलकर इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच करेंगे।
विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी बड़े एयर शो में इस तरह की दुर्घटना कई कारणों पर आधारित हो सकती है—
तकनीकी खराबी, यांत्रिक समस्या, या आकस्मिक नियंत्रण विफलता।फिलहाल सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।
