निलंबन बनाम संविधान: हाईकोर्ट की दहलीज़ पर PCS अलंकार अग्निहोत्री, सत्ता-संस्थानों की टकराती लकीरें

बी के झा

प्रयागराज / न ई दिल्ली, 3 फरवरी

ब्रेकिंग न्यूज़

बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट और पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का निलंबन अब महज एक प्रशासनिक कार्रवाई नहीं, बल्कि संविधान, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और केंद्र-राज्य शक्ति संतुलन की बहस का प्रतीक बनता जा रहा है। सोमवार को वाराणसी से प्रयागराज पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री ने उच्च न्यायालय में निलंबन को चुनौती देने की तैयारी करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ताओं से विधिक परामर्श लिया।सरकारी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ कहा—“मैंने त्यागपत्र दिया था, लेकिन उसे स्वीकार करने के बजाय सरकार ने निलंबन का रास्ता चुना। अब न्यायपालिका ही अंतिम विकल्प है।ब

”कानूनविदों की राय: निलंबन या दंडात्मक कार्रवाई?

प्रयागराज हाईकोर्ट से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अनुसार, यदि कोई अधिकारी स्वैच्छिक त्यागपत्र देता है, तो उसे लंबित रखकर निलंबित करना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों पर सवाल खड़े करता है।एक संवैधानिक विशेषज्ञ के शब्दों में,“यह मामला सेवा नियमों से अधिक, राज्य की असहमति सहने की क्षमता का परीक्षण है।”यूजीसी रेग्युलेशन 2026 और प्रशासनिक विद्रोह की जड़ेंअलंकार अग्निहोत्री का निलंबन सीधे-सीधे यूजीसी रेग्युलेशन 2026 के विरोध से जुड़ा है, जो 13 जनवरी 2026 को गजट में प्रकाशित हुआ। उनका दावा है कि उन्होंने सरकार को पहले ही आगाह किया था कि यह बदलाव शैक्षणिक स्वायत्तता और सामाजिक संतुलन को नुकसान पहुंचाएगा।उनके मुताबिक,बरेली से शुरू हुआ विरोध हिंदी भाषी छह राज्यों में1200 से अधिक प्रदर्शनों तक फैल गया यह आंदोलन नौकरशाही की उस चुप्पी को भी तोड़ता दिखा, जिसे अब तक “सेवा अनुशासन” के नाम पर थोप दिया गया था।

धर्माचार्य और हिंदू संगठनों का समर्थन

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात के बाद अलंकार का प्रयागराज पहुंचना केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि वैचारिक संकेत भी माना जा रहा है।कई हिंदू संगठनों का मानना है कि यूजीसी नियमों में बदलाव परंपरागत शिक्षा ढांचे और सामाजिक न्याय के विरुद्ध है। एक हिंदू संगठन के पदाधिकारी ने कहा,“जब एक अधिकारी धर्म, शिक्षा और समाज के प्रश्न पर खड़ा होता है, तो उसे दंड नहीं, संवाद मिलना चाहिए।

”केंद्र सरकार पर तीखा हमला, राज्य सरकार पर नरमी

अलंकार अग्निहोत्री की बयानबाजी में एक स्पष्ट विभाजन नजर आया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति नरम रुख जबकि केंद्र सरकार पर तीखा हमला उन्होंने केंद्र को “वेस्ट इंडिया कंपनी” बताते हुए कहा कि“देश दो लोगों से चल रहा है—एक सीईओ और दूसरा एमडी।

”उनका आरोप है कि सरकार के पास असहमति दबाने के लिए इंडी, इनकम टैक्स और सीबीआई जैसे “डर के औज़ार” हैं।

विपक्ष का स्वर: ‘नौकरशाही का गला घोंटा जा रहा’

कांग्रेस, सपा और वामपंथी दलों ने इस पूरे घटनाक्रम को“लोकतांत्रिक असहमति पर दमन”करार दिया है।एक वरिष्ठ विपक्षी नेता ने कहा,“अगर एक पीसीएस अधिकारी सवाल नहीं पूछ सकता, तो आम नागरिक की क्या हैसियत?

”बीजेपी की प्रतिक्रिया: अनुशासन सर्वोपरि

वहीं बीजेपी सरकार का पक्ष है कि“सरकारी अधिकारी को राजनीतिक या सार्वजनिक आंदोलन में शामिल होने का अधिकार नहीं है।”पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार,“यह कार्रवाई नियमों के तहत है, न कि विचारों के खिलाफ।”हालांकि, भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र द्वारा इसे “असंवैधानिक” कहे जाने के बाद पार्टी के भीतर भी असहजता साफ दिखती है।

आगे की लड़ाई: अदालत के बाद सड़क?

अलंकार अग्निहोत्री ने स्पष्ट किया है कि पहले हाईकोर्ट में याचिका उसके बाद एससी-एसटी एक्ट संशोधन को लेकर दिल्ली से बड़ा आंदोलन उनका कहना है,“यह लड़ाई मेरी नौकरी की नहीं, संविधान और समाज की है।

”निष्कर्ष

अलंकार अग्निहोत्री का मामला एक व्यक्ति बनाम सरकार नहीं, बल्कि नौकरशाही बनाम सत्ता,संविधान बनाम नियंत्रण,और संवाद बनाम दमन की बहस बन चुका है।

अब निगाहें इलाहाबाद हाईकोर्ट पर हैं—जहां यह तय होगा कि यह निलंबन कानूनी अनुशासन था या लोकतांत्रिक असहमति की सज़ा।

NSK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *